सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में परिवहन नियमों की अनदेखी करने वालों पर RTO सोना चंदेल ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। नाहन से टोगला नगला की ओर एक कार्यक्रम में जा रही RTO सिरमौर सोना चंदेल ने अपने दल के साथ रास्ते में विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया।

3 गाड़ियों का 66,500 चालान

इस दौरान नियमों के खुले उल्लंघन के कई गंभीर मामले सामने आए, जिन पर मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने एक ही दिन तीन गाड़ियों का 66 हजार 500 रुपये चालान किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल AIIMS में डॉक्टरों की बंपर भर्ती : नहीं देना पड़ेगा WRITTEN, इंटरव्यू से होगा चयन

बस में सफर कर रही थीं 25 सवारियां

पहला मामला टोगला नगला से पहले ब्यास गांव के पास सामने आया, जहां एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। बस में करीब 25 यात्री सवार थे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि किसी भी यात्री के पास टिकट नहीं था।

एक के पास भी नहीं था टिकट

जांच में खुलासा हुआ कि कंडक्टर ने जानबूझकर यात्रियों को टिकट जारी नहीं किए थे। पूछताछ के दौरान कंडक्टर बहाने बनाता नजर आया। मामले की गंभीरता यहीं खत्म नहीं हुई, क्योंकि जांच में यह भी सामने आया कि कंडक्टर के पास वैध परिचालक लाइसेंस तक नहीं था।

 

बिना टिकट के थी बस में सवारियां

18,500 रुपये का कटा चालान

यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के इस खुले उल्लंघन को गंभीर मानते हुए RTO ने बस का 18,500 रुपये का चालान किया। साथ ही यात्रियों को भी भविष्य में बिना टिकट यात्रा न करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बाइक, जवान बेटे ने तोड़ा दम- घर पर इंतजार करते रह गए परिजन

फर्जी नंबर प्लेट वाला डंपर पकड़ा

दूसरा मामला पांवटा साहिब-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोहलियों के समीप सामने आया। सड़क किनारे एक डंपर लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसमें न तो चालक मौजूद था और न ही कोई अन्य व्यक्ति। जब परिवहन विभाग की टीम ने डंपर की जांच की, तो उसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई।

डंपर को 47,000 रुपये का फटका

डंपर पर अंकित नंबर (HR58D-6107) था, जबकि जांच में उसका वास्तविक पंजीकरण नंबर (HR58D-0409) निकला। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे अपराध और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इस गंभीर मामले को देखते हुए RTO ने डंपर पर 47,000 रुपये का भारी चालान किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बरसी चांदी : आज भी कई जिले अलर्ट पर, अगले 48 घंटे जमकर होगी बारिश-बर्फबारी

बस से कचरा फेंकना पड़ा महंगा

तीसरा मामला माजरा क्षेत्र के पास सामने आया- जहां एक निजी बस से सवारी खिड़की के बाहर चिप्स और अन्य खाद्य पदार्थों के पैकेट सड़क पर फेंकती हुई पाई गई। RTO ने तुरंत बस को रुकवाकर जांच की।

बस में नहीं था डस्टबिन

जांच में यह भी सामने आया कि बस में डस्टबिन ही मौजूद नहीं था, जबकि नियमों के अनुसार सभी सार्वजनिक वाहनों में डस्टबिन होना अनिवार्य है। इस लापरवाही पर बस स्टाफ को मौके पर ही डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए गए और 1,000 रुपये का चालान भी किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पति बना ह.त्यारा : मामूली झगड़े में पत्नी पर किए कई वार, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी

कार्रवाई के बाद RTO सोना चंदेल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। यात्रियों को चाहिए कि वे टिकट लेकर ही यात्रा करें, चालक और परिचालक सभी आवश्यक व वैध दस्तावेज साथ रखें और सार्वजनिक स्थलों को कूड़ेदान न बनाएं।

नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा की गारंटी है। भविष्य में भी इस तरह की औचक चेकिंग जारी रहेगी और जो भी नियमों की अनदेखी करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कड़ी कार्रवाई की जाएगी। RTO की इस कार्रवाई से जहां नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें