सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पिछले दो दिनों से लापता है। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिवार ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

कुपवी जाने के लिए निकला था घर से व्यक्ति

परिजनों के मुताबिक, व्यक्ति घर से कुपवी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। परिवार ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। काफी समय तक इंतजार और आसपास तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 

यह भी पढें : हिमाचल : पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम, माइनस में पहुंचा पारा; दो दिन फिर बरसेंगे बादल

परिवार अपने स्तर पर भी कर रहा तलाश

व्यक्ति के जीजा कुलदीप शर्मा ने बताया कि परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उनके अचानक लापता होने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है।

 

यह भी पढें : 'मैं किसी से डरता नहीं, अपनी आवाज ठोक बजा के रखता हूं' मंत्री विक्रमादित्य ने बेबाक अंदाज में क्या कहा

 

परिजनों के अनुसार हंसराज की उम्र 36 साल है। उनका कद करीब 5 फीट है और रंग गोरा है। वह सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र के भलोना गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी मिले तो इस नंबर पर करें संपर्क

परिवार ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को हंसराज कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत परिजनों को सूचना दें। लोगों से यह भी आग्रह किया गया है कि गुमशुदगी की जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि हंसराज का जल्द पता लगाया जा सके। संपर्क नंबर: 7876400768