सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार तेज हो रही है। पुलिस प्रशासन नशे के कारोबार और नशा करने वालों दोनों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे नशे का सेवन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सिरमौर से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने झाड़ियों में छिपकर नशा कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों दबोच लिया।
नशे का सेवन कर रहे थे दो युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के नाहन का है। यहां पर पुलिस कांशीवाला इलाके के पास गश्त पर थी। इसी दौरान कांशीवाला के पास पुलिस ने दो युवकों को झाड़ियों में छिपकर नशे का सेवन करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबरा गए।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार देने जा रही बड़ी राहत : दो महीने बाद से सस्ती मिलेगी बिजली, जानें
जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से नशा करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने धर दबोचे नशा तस्कर
पुलिस जांच में पकड़े गए युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, निवासी कांशीवाला (नाहन) और तन्मय चौहान, निवासी तेली मोहल्ला कच्चा टैंक के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : 'सुक्खू सरकार ने कर्ज में डुबोया हिमाचल', सांसद अनुराग बोले- अभी भी समय है संभल सकता है बहुत कुछ
क्या बोले SP सिरमौर ?
SP सिरमौर NS ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन के लिए बेहद खतरनाक है। नशा न केवल इंसान के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज पर भी बुरा असर डालता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत खासकर युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल देती है और समाज में अपराध जैसी बुराइयों को बढ़ावा देती है।
