शिमला। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब शिमला जिले के रोहड़ू से 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर डराया।
आवासीय परिसर में किया नाबालिग से दुष्कर्म
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, यह घटना 15 अक्टूबर की बताई जा रही है। आरोप है कि रोहड़ू के एक आवासीय परिसर में पवन नाम के व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसी डर के चलते पीड़िता ने काफी समय तक अपने परिवार को कुछ नहीं बताया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले महंगी हुई देसी घी से बनी मिठाइयां, जानें कितने बढ़े रेट
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची नाबालिग
बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर को नाबालिग की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी दौरान परिवार को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बिना शटडाउन चला था काम, करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौ**त- ठेकेदार पर FIR
जीरो FIR के आधार पर रोहड़ू थाने में केस
पुलिस के मुताबिक, थाना जुब्बल से सीसीटीएनएस के जरिए मिली जीरो एफआईआर के आधार पर रोहड़ू थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
