ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जब कभी पति-पत्नी के रिश्ते के बीच कोई तीसरा आ जाता है तो रिश्ते में खटास बढ़ने के साथ-साथ कई बार हालात बेहद गंभीर मोड़ भी ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र से सामने आया है, जहां पति के किसी अन्य महिला के साथ कथित संबंधों को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया।
शक ने बढ़ाई रिश्ते में दरार
जानकारी के अनुसार महिला को पिछले कुछ समय से अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ कथित संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। बातचीत और कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ती चली गई और देखते ही देखते घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान महिला ने कथित तौर पर घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते परिवार में अफरा-तफरी मच गई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट का सुक्खू सरकार को बड़ा झटका, 1290 रोगी मित्रों की भर्ती-तैनाती पर लगाई रोक
तीन बच्चों की मां है महिला
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी की शादी को काफी समय हो चुका है और उनके तीन बच्चे भी हैं। ऐसे में अचानक सामने आई इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। महिला की ओर से अपने पति के खिलाफ थाना ज्वालामुखी में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। शिकायत में उसने पति के कथित संबंधों और इसी को लेकर पैदा हुए विवाद का उल्लेख किया है।
पति के कथित संबंधों का सच क्या?
इस पूरे मामले में पति के दूसरी महिला के साथ कथित संबंधों को लेकर लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी जांच का विषय है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस की ओर से पति-पत्नी दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि विवाद की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और घटना की पूरी कड़ी क्या थी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में CM सुक्खू ने कर्ज सीमा बढ़ाने-शानन प्रोजेक्ट लौटाने सहित कई मुद्दे उठाए, 4 केंद्रीय मंत्रियों से मिले
समय पर अस्पताल पहुंचने से बची महिला की जान
फ्लोर क्लीनर पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर उपचार मिलने के बाद अब उसकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि घरेलू विवाद जब भावनात्मक तनाव की सीमा पार कर जाता है तो परिस्थितियां कितनी गंभीर हो सकती हैं। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कई बार ऐसा रूप ले लेता है, जिसका असर पूरे परिवार और खासकर बच्चों पर पड़ता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शर्मनाक मामला! बाप ने 28 वर्षीय विवाहिता से किया मुंह काला, बेटों ने परिवार को दी जा*न से....
पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर
फिलहाल ज्वालामुखी पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है। डीएसपी ज्वालामुखी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि रिश्तों में बढ़ता अविश्वास और विवाद किस तरह गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकता है। हालांकि इस मामले में पति के कथित संबंधों से जुड़े आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
