कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कांगड़ा जिला पुलिस ने पंचरुखी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कार से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद की है।

युवकों से मिली चार किलो चरस

मामले में पुलिस टीम ने कुल्लू जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिसी टीम ने आरोपियों की कार भी सीज कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: माता चिंतपूर्णी ने हर लिए सारे दुख : भक्त ने किया चांदी के भव्य छत्र और मुकुट से नवाजा

युवकों तक कैसे पहुंची पुलिस?

जानकारी के अनुसार, विशेष टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बनूरी-पंचरुखी लिंक रोड पर कुछ लोग भारी मात्रा में चरस लेकर उसकी तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

 

श्मशान घाट के पास रोकी कार

जांच के दौरान पुलिस टीम ने श्मशान घाट के पास एक ऑल्टो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बिना देर किए कार में सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और मौके पर ही कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : काम को लेकर आपस में भिड़े पिता-पुत्र, बचाव करने आई 80 वर्षीय मां को लगा धक्का; हुई मौ*त

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कुल्लू जिले के आनी में स्थित अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • गोपाल (24) निवासी खून्न गांव
  • सुरेंद्र कुमार (37) निवासी डगूट गांव

यह भी पढ़ें: हिमाचल की ये पंचायत सूरज की रोशनी से कमाएगी पैसा- हर साल होगा 28 लाख का टर्नओवर

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ पंचरुखी पुलिस थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

कहां से लाए थे खेप?

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बिहारी चला रहे थे नशा नेटवर्क- पांच महीने में किया 40 लाख का लेन-देन, अब पहुंचे जेल

नशा तस्करों में मचा हड़कंप

जिला पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें