शिमला/पठानकोट/सुजानपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पठानकोट और सुजानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिमाचल के दो युवकों को भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बरामद की ढेर सारी चरस
इसी के साथ पुलिस ने ड्रग मनी और नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की ऑल्टो कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- HRTC बस से टकराई बाइक, सुबह-सवेरे हुआ दर्दनाक हाद..सा; 20 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम
तस्करों तक कैसे पहुंची पुलिस?
आपको बता दें कि पुलिस को ये सफलता दो अलग-अलग मामलों में मिली है। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला पठानकोट के थाना डिवीजन नंबर-2 क्षेत्र का है।
आर्मी अस्पताल के पास ग्राहक का इंतजार
पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान उसे मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि हिमाचल नंबर की एक सफेद ऑल्टो कार में दो युवक भारी मात्रा में चरस लेकर मिलिट्री अस्पताल की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर मौजूद हैं। बताया गया कि दोनों युवक किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ सप्लाई करने की फिराक में वहां इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में आंचल के कुत्ते ने चुराया जूता, शख्स ने घर में घुसकर मां-बेटी को पी.टा- मचा बवाल
पुलिस ने इलाके को घेरा
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस टीम ने बताए गए स्थान की ओर रुख किया और इलाके में घेराबंदी कर दी। कुछ ही समय बाद पुलिस ने संदिग्ध ऑल्टो कार को रोककर उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
कार में मिली एक किलो से अधिक चरस
पुलिस ने जब कार की गहन तलाशी ली तो कंडक्टर सीट के पास रखा एक काला लिफाफा संदिग्ध हालत में मिला। लिफाफे की जांच करने पर उसके अंदर से बत्तीनुमा चरस बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ का वजन करने पर यह 1 किलो 82 ग्राम पाया गया।
यह भी पढ़ें- HRTC बस से टकराई बाइक, सुबह-सवेरे हुआ दर्दनाक हाद..सा; 20 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम
आरोपियों की पहचान
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की ऑल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान-
- गुलजार मोहम्मद निवासी खेड़ी गांव, चंबा ( कार चालक)
- लाल दीन निवासी गांव कहिला, चंबा
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 18 से 35 साल तक के कई युवा बन रहे नशा तस्कर, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप
पुलिस को देखकर घबराया युवक
दूसरी कार्रवाई सुजानपुर पुलिस ने की है। थाना सुजानपुर की पुलिस टीम एएसआई नरेश कुमार की अगुवाई में रेलवे रोड पर पीर बाबा दरगाह के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर सामने से आ रहे एक युवक पर पड़ी। युवक ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी को देखा तो वह अचानक घबरा गया और संदिग्ध हरकत करने लगा।
मोमी लिफाफे में चरस
पुलिस के अनुसार युवक के हाथ में एक मोमी लिफाफा था। पुलिस को सामने देखकर उसने लिफाफे को पास की घास में फेंक दिया और वहां से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर के आंगन से गायब हुई 5 साल की आर्या, रात भर ग्रामीण करते रहे खोज- अभी भी लापता
चरस और 12 हजार की ड्रग मनी बरामद
पुलिस ने युवक द्वारा घास में फेंके गए मोमी लिफाफे को बरामद कर उसकी जांच की। तलाशी के दौरान लिफाफे से **600 ग्राम चरस** बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस को आरोपी के कब्जे से 12 हजार रुपये नकद भी मिले- जिन्हें ड्रग मनी माना जा रहा है।
तस्कर के खिलाफ केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन गुप्ता उर्फ बाबा निवासी झलाकड़ी मोहल्ला, सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- HRTC बस से टकराई बाइक, सुबह-सवेरे हुआ दर्दनाक हाद..सा; 20 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम
नेटवर्क की जांच शुरू
दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 1 किलो 682 ग्राम चरस बरामद की गई है। इसके अलावा 12 हजार रुपये की कथित ड्रग मनी और एक ऑल्टो कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में नशा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
