ऊना। हिमाचल प्रदेश जिला ऊना में एक पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। हरोली क्षेत्र में मामूली भुगतान विवाद को लेकर एक युवक को कर्मचारियों और अन्य युवकों ने बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

50 रुपये के लिए पीटा युवक

जानकारी के अनुसार, टाहलीवाल निवासी यूसुफ देर शाम बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर रुका था। 50 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद जब वह ऑनलाइन भुगतान करने लगा, तो उसका मोबाइल बंद हो गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : देव अनुष्ठान में देवलुओं ने चलाई गो.ली- 26 वर्षीय महिला को जा लगी, नहीं बच पाई

पेट्रोल पंप पर बंद हुआ फोन

युवक ने कर्मचारियों से फोन चार्ज करने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पंप कर्मचारियों ने उसे जबरन कमरे में ले जाकर डंडों, मुक्कों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा।

पंप कर्मियों ने बुरी तरह पीटा

वायरल वीडियो में भी कुछ युवक लगातार मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करता दिख रहा है। सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- HRTC बस की महिला कंडक्टर से भिड़े पूर्व सैनिक : किराया मांगने पर भड़के- पुलिस तक पहुंचा मामला

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

SP ऊना सचिन हिरेमठ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें