हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में गैस सिलेंडर धमाकों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 25 जनवरी को हुए सिलेंडर विस्फोट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद पांच फरवरी को सोलन जिले में एक और गैस सिलेंडर धमाके में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। अब ताजा मामला जिला हमीरपुर से सामने आया है, जहां एक और सिलेंडर धमाके ने लोगों को दहला दिया। घर के भीतर मौजूद मां और बेटा अचानक हुए विस्फोट के बाद आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गए।
रसोईघर में फटा सिलेंडर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के बस्सी क्षेत्र में बीते कल शनिवार रात को पेश आया। जब एक परिवार के घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई का दरवाजा हिल गया और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह-सवेरे खाई में गिरी कार- 3 की मौ.त, बचपन के दोस्तों की एक ही दिन जलेगी चिता
खाना बनाते सिलेंडर हुआ खत्म, दूसरा लगाने लगा बेटा
बता दें कि घटना उस समय हुई जब घर में खाना बनाया जा रहा था। सिलेंडर खत्म होने पर युवक ने नया सिलेंडर लगाया, जैसे ही सिलेंडर लगाकर गैस जलाने की कोशिश की गई, अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के साथ ही आग की लपटें उठीं और पास खड़े मां-बेचा इसकी चपेट में आ गए। दोनों को शरीर के कुछ हिस्सों पर जलन और चोटें आई हैं।
मां-बेटा गंभीर घायल
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और दोनों घायल इंद्रजीत डोगरा तथा उनकी माता सुनीता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शिवरात्रि पर मातम: गहरी खाई में गिरी कार- बिना बताए घर से निकले 3 दोस्तों की मौ.त
दरवाजे-खिड़कियों को पहुंचा नुकसान
पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिलेंडर बदलते समय गैस रिसाव हुआ होगा और आग जलाने के प्रयास में विस्फोट हो गया। रसोई में रखे सामान और दरवाजे-खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आस्था का सैलाब : 500 साल की हुई मंडी शिवरात्रि- मंदिरों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु
क्या बोले SP हमीरपुर
मामले की पुष्टि करते हुए SP बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शुरुआती जांच और लोगों के बयानों से यही लग रहा है कि यह एक हादसा है। अभी तक किसी तरह की जानबूझकर लापरवाही या आपराधिक मामला सामने नहीं आया है। पुलिस आगे की जरूरी जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
