कांगड़ा। मौत न समय देखती है और न उम्र। यह कब, कहां और कैसे आ जाए-कोई नहीं जानता। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आई यह घटना इसी कड़वी सच्चाई की याद दिलाती है। यहां बैजनाथ क्षेत्र में बैंडमिंटन खेल रहे एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई।

बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी की मौत

बताया जा रहा है कि चौबीन गांव के 55 वर्षीय रविंद्र राणा उर्फ रवि की रोज की तरह बैडमिंटन खेल रहे थे। मगर खेल के दौरान वो अचानक बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। रवि की ऐसे अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें : परीक्षा पर चर्चा : PM मोदी से मिली हिमाचल की बेटी अनुष्का, बताई मन की बात- मिली खूब सराहना

रोज करते थे 5KM सैर

रविंद्र राणा उन लोगों में शामिल थे, जो स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतते थे। दोस्तों के मुताबिक, रवि रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल सैर करते थे और इसके बाद बैडमिंटन खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था।

हर किसी से रखते थे अपनापन

वह नशे से दूर रहते थे और सक्रिय जीवनशैली जीते थे। रवि का स्वभाव बेहद मिलनसार था। दोस्त बताते हैं कि वह हर किसी से हंसकर बात करते थे और मैदान में भी हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ मौजूद रहते थे। यही कारण है कि उनकी अचानक मौत ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 'मुसम्मी' SCAM : सरकार ने करवाई गलत बीज की खेती, परेशान किसान ने दी जा.न

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रविंद्र राणा पेशे से ठेकेदार थे और अपने काम को लेकर काफी सक्रिय और जिम्मेदार माने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। अचानक आई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। परिजनों का कहना है कि रवि पूरी तरह स्वस्थ दिखते थे, ऐसे में उनकी मृत्यु पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है।

इलाके में शोक की लहर

घटना की खबर फैलते ही बैजनाथ और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिचित, रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर इतनी सक्रिय और स्वस्थ दिनचर्या जीने वाले व्यक्ति के साथ ऐसा कैसे हो गया?

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! दो दिन जमकर होगी बारिश-बर्फबारी : 4 जिलों में छाएगा घना कोहरा, अलर्ट जारी

हार्ट अटैक के संकेत-

विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं।

  • लोगों को भूख कम लगने लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने की पसंदीदा चीजें खाने से भी मन कतराने लगता है।
  • दिल में किसी तरह की दिक्कत होने पर लिवर को खाना पचाने में दिक्कत आने लग जाती है। पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको आपका पेट भरा-भरा और फूला हुआ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • अगर आपकी 500 मीटर चलने पर भी सांस फूल जाती है या फिर कुछ सीढ़िया चढ़ना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है तो यह भी अच्छे लक्षण नहीं है।
  • किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा पसीना आना भी खतरनाक साबित हो सकता है।
  • रात के सोते समय में जबड़े में दर्द होना।
  • बाएं कंधे में तेज दर्द होना भी खतरनाक होता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 'मुसम्मी' SCAM : सरकार ने करवाई गलत बीज की खेती, परेशान किसान ने दी जा.न

हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

  • कभी आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो सबसे पहले किसी समतल जगह पर उसे सीधा लेटाएं।
  • ऑक्सीजन की कमी के चलते उसका ब्रेन डैमेज हो सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सीने पर जोर-जोर से मुक्का मारें या तो सीने को जोर-जोर से दबाएं।
  • बेहोश पड़े व्यक्ति को तुरंत अपने हाथ से CPR दें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें