#उपलब्धि

January 6, 2025

हिमाचल : छोटे से गांव के बेटे को भारतीय तटरक्षक बल में मिली बड़ी जिम्मेदारी

शेयर करें:

हमीरपुर। कहते हैं कि सितारे उन ही के रास्ते में आते हैं, जो अंधेरों में भी रोशनी की तलाश करते हैं। इन शब्दों को बखूबी चरितार्थ कर दिखाया है हमीरपुर जिले के वीरेंद्र कुमार ने। वीरेंद्र कुमार भारतीय तटरक्षक बल में अधीनस्थ अधिकारी कैडर के सर्वोच्च पद प्रधान अधिकारी (सूबेदार मेजर के समकक्ष) बन गए हैं।

वीरेंद्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीरेंद्र कुमार हमरीपुर जिले के छोटे से गांव ढो के रहने वाले हैं। वीरेंद्र की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर है। भारतीय तटरक्षक बल में सूबेदार मेजर के समकक्ष का पद हासिल कर वीरेंद्र हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। यह भी पढ़ें :  हिमाचल: लोन देने के नाम पर ठगे 5 करोड़, शातिरों ने ऐसे लगाई चपत आपको बता दें कि बीती 1 जनवरी को तटरक्षक बल में वीरेंद्र को अधीनस्थ अधिकारी के सर्वोच्च रैंक प्रधान अधिकारी से  सम्मानिक किया गया। वीरेंद्र ने इस उपलब्धि से ये साबित कर दिखाया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से कोई भी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

सरकारी स्कूल से की है पढ़ाई

वीरेंद्र कुमार ने स्कूली शिक्षा सरकार स्कूल से पूरी की है। इसके बाद साल 2001 में वीरेंद्र भारतीय तटरक्षक बल में नाविक के रूप में भर्ती हुए। वीरेंद्र अपना मूलभूत प्रशिक्षण INS चिल्का से पूरा किया। इसके बाद वीरेंद्र को संभारिकी (लॉजिस्टिक्स) विभाग में नियुक्त किया गया। संभारिकी विभाग- जो सेना के मनोबल को बनाए रखने के लिए आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करता है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: ऋषि धवन ने क्रिकेट से लिया सन्यास, लिखा बेहद ही भावुक संदेश

वीरेंद्र की उपलब्धियां

वीरंद्र कुमार ने भारतीय तटक्षक बल के कई क्लास के पोतों, जिला मुख्यालयों और क्षेत्रीय मुख्यालयों में अपनी सेवाएं दीं।वीरेंद्र ने अपने उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और ईमानदारी के लिए उच्च अधिकारियों से काफी प्रशंसा हासिल की। वीरेंद्र को समय-समय पर पदोन्नति भी गई। इतना ही नहीं खेलकूद में भी वीरेंद्र काफी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। वीरेंद्र ने वॉलीबॉल और बेडमिंटन जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीते। वहीं, अब तटरक्षक में बड़ा पद हासिल करने के बाद वीरेंद्र के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख