#उपलब्धि

November 30, 2024

हिमाचल का बेटा सेना में बना अधिकारी, कंधे पर स्टार सजाते भावुक हुए माता-पिता

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को अगर सही दिशा मिले तो वह हर उस मुकाम को हासिल करने की क्षमता रखते हैं, जिस तक पहुंचने का कई लोग सपना देखते हैं। इस बात का सच कर दिखाया है हिमाचल के कांगड़ा जिला के एक बेटे ने। कांगड़ा जिला का यह बेटा भारतीय सेना में कप्तान बन गया है। जिला के इस बेटे की इस उपलब्धि से उसके परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

कांगड़ा के जवाली का रहने वाला है युवक

दरअसल कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र जवाली के तहत आते कुठेरा गांव के विनीत जरयाल भारतीय सेना में कप्तान बन गए हैं। वह सेना के आर्म्ड मेडिकल कोर में कप्तान के रूप में नियुक्त हुए हैं। लखनऊ के ऑफिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में एक सादे समारोह में विनीत जरयाल को इस उपाधी से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार और पिकअप में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग थे सवार

लखनऊ में आयोजित हुए समारोह

बता दें कि लखनऊ के ऑफिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में विनीत जरयाल के माता पिता भी मौजूद रहे और इस गौरवशाली पल के हिस्सा बने। माता सुनीता जरियाल और पिता रघुनंदन जरियाल विशेष तौर पर मान प्रदान समारोह में उपस्थित रहे और गर्व से अपने बेटे के कंधे पर स्टार लगाकर उसे गले से लगाया। यह समारोह विनीत की नई भूमिका की शुरूआत का प्रतीक है और उनके परिवार के लिए एक गर्व का पल है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बड़े भाई को खोने का दुख नहीं सह पाया छोटा, खुद भी चल बसा

टांडा से पूरी की है एमबीबीएस

बता दंे कि विनीत ने अपनी प्रारंभिक शिखा आर्मी स्कूल पठानकोट से पूरी की है। विनीत ने 2022 में टांडा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की उपाधी प्राप्त की थी। माता सुनीता जरयाल ने बताया कि उनका बेटा स्कूल के समय से भी पढ़ने में काफी होशियार था। वह अपनी हर परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होता था। विनीत ने लखनऊ के ऑफिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल को विशेष औद्योगिक पैकेज- परिवहन सब्सिडी योजना पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री, जानें बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई युवा आज बड़े बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां पर हिमाचल के युवा ना पहुंच सके हों। युवकों के साथ साथ युवतियां भी आज हर क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा कर रही हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख