कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के होनहार युवा हर क्षेत्र में अपनी सफलता का लोहा मनवा रहे हैं। प्रदेश के होनहारों ने कई बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए हैं। इसी कड़ी में अब प्रदेश की एक और बेटी ने अपना नाम जोड़ लिया है। हिमाचल प्रदेश के छोटे से गांव में रहने वाली कृतिका ठाकुर ने सिर्फ हिमाचल ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है।
अमेरिका में PHD के लिए हुआ चयन
कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र की छोटी सी पंचायत ममूह गुरचाल से ताल्लुक रखने वाली कृतिका ठाकुर का PHD में विलानोवा यूनिवर्सिटी, पेंसिल्वेनिया संयुक्त राज्य अमेरिका में चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें: जेजों खड्ड हाद*सा: चौथे दिन रेत में दबे मिले बाढ़ में बहे जीजा-साली के श*व
छोटे से गांव से रखती हैं संबंध
कृतिका ठाकुर ने 8वीं तक की पढ़ाई राजकीय पाठशाला चंबा से की। 9वीं-10वीं गुरचाल मूमह सरकारी स्कूल में की। इसके बाद ग्रेजुएशन धर्मशाला के सरकारी कॉलेज से की। फिर MSC की पढ़ाई विवेकानंद राजकीय कॉलेज घुमारवीं से की।
इसी दौरान कृतिका ने वहां कई शोध किए- जिसके चलते उनका PHD में विलानोवा यूनिवर्सिटी, पेंसिल्वेनिया संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए चयन हुआ। कृतिका वहां पर शोधकर्ता और PHD स्टूडेंट दोनों के तौर पर काम करेंगी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं ASI रंजना शर्मा? क्यों मिल रहा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक!
मिडिल क्लास फैमली से है ताल्लुक
कृतिका ठाकुर एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कृतिका ठाकुर के पिता टेकचंद सरकारी स्कूल में JBT शिक्षक हैं। जबकि, उनकी मां लीला देवी गृहणी हैं। कृतिका का एक भाई और दो बहनें भी हैं। कृतिका का भाई एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। कृतिका की दोनों बहनें पढ़ाई कर रही हैं और कम्पिटीशन की तैयारी कर रही हैं।
दुनियाभर में नाम किया रोशन
कृतिका के परजिनों का कहना है कि कृतिका बचपन से ही मेहनती थी और एक बड़े लक्ष्य को संजोए हुई थी। उसने आज अपनी मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हमें बेटी पर बहुत गर्व है- जिसने इतना बड़ा मुकाम हासिल कर हमारे साथ-साथ प्रदेश-देश का नाम विश्वभर में रोशन किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के बैंक में हुआ करोड़ों का घोटाला, लोगों के FD वाले पैसे खा गया असिस्टेंट मैनेजर
अपनी इस सफलता के बारे में बताते हुए कृतिका ठाकुर ने बताया कि उनका चयन स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज के प्रोफेसर अरुण कुमार की मदद से हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर अरुण कुमार ने पढ़ाई में मेरी बहुत मदद की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
सफलता का मूल-मंत्र
कृतिका ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि हमें मेहनत करनी चाहिए। मेहनत करके हम किसी भी क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। हमें अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए और उसी हिसाब से सब करना चाहिए।