#उपलब्धि

May 14, 2024

हिमाचल की बेटी विभूति ठाकुर बनी लेफ्टिनेंट: पति भी सेना में दे रहा सेवाएं

शेयर करें:

हमीरपुर। देव भूमि हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि का भी दर्जा दिया गया है। इस गौरवशाली दर्जे के पीछे का कारण है, यहां के वीर जवान और युवा जो देश की अलग-अलग सेनाओं में सेवा देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। ताजा खबर बिलासपुर जिले से है, जहां की एक बेटी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पड़ हथियाने में सफलता हासिल की है।

हो चुकी है शादी- पति भी सेना में..

इस बेटी का नाम विभूति ठाकुर है, जो कि बिलासपुर जिला स्थित बघड़ (निचली भटेड़) गांव की रहने वाली है। आपको बता दें कि विभूति की शादी भी हो चुकी है और उसके पति भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग मिली हुई है। यह भी पढ़ें: मारकंडा का जलवा कायम: भारी भीड़ संग किया नामांकन, समझें समीकरण

जानें कहां से हासिल की शिक्षा

अपनी प्रारंभिक शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर से पूरी करने के बाद विभूति ने शिमला स्थित एक निजी कॉलेज से जीएनएम की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वो पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए चंडीगढ़ चली गईं।

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

वहीं, अब विभूति का भारतीय सेना में चयन होने के बाद उनके घरवालों की ख़ुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा है। ढेर सारे लोगों से बधाइयां प्राप्त कर रहीं विभूति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। विभूति युवाओं को सफलता का मंत्र बताते हुए कहती हैं कि अपनी लक्ष्य का पीछा करने के दौरान कभी भी हिम्मत ना हारें और लगातार मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।

बेटी की सफलता पर क्या बोले पिता

विभूति की माता का नाम वीरा देवी हैं, जो कि गृहणी हैं। विभूति के पिता पंचायत सहायक कुलदीप सिंह ने बताया कि सेना में जाना विभूति के बचपन का सपना था और वह उसने साकार कर दिखाया है। विभूति ने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख