#उपलब्धि

May 1, 2026

हिमाचल के दो भाइयों ने किया कमाल- एक सेना में बना कैप्टन, दूसरा AIIMS में डॉक्टर

मेडिकल स्टोर चलाते हैं पिता- परिवार में खुशी की लहर

शेयर करें:

two brothers tarun varun indian army captain aiims delhi doctor dadhol bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में इन दिनों खुशी और गर्व का माहौल है। घुमारवीं उपमंडल स्थित दधोल चौक के वशिष्ठ परिवार के दो बेटों ने एक साथ बड़ी उपलब्धियां हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दो भाइयों ने किया कमाल

बड़े बेटे डॉ. तरुण शर्मा का चयन भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर हुआ है। जबकि छोटे बेटे डॉ. वरुण शर्मा ने AIIMS दिल्ली के पीडियाट्रिक (बाल रोग) विभाग में स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू से सरकारी कर्मचारी नाखुश- DA न मिलने पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, नोटिस जारी

मेडिकल स्टेर चलाते हैं पिता

दधोल चौक में मेडिकल स्टोर चलाने वाले राजेन्द्र वशिष्ठ के परिवार के लिए यह पल बेहद खास बन गया है। बेटे की इस सफलता पर पिता ने अपनी पत्नी वंदना शर्मा को इसका श्रेय देते हुए कहा कि बच्चों के संस्कार, मेहनत और सही दिशा में मार्गदर्शन ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर गया है।

पूरे इलाके में खुशी की लहर

इस उपलब्धि के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार वशिष्ठ परिवार को लगातार बधाई दे रहे हैं। दोनों बेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यह सफलता न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख