#उपलब्धि

September 8, 2024

हिमाचल का बेटा सूरज बना लेफ्टिनेंट, मराठा रेजिमेंट में मिली तैनाती

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल के होनहार युवा हर क्षेत्र में अपनी सफलता का लोहा मनवा रहे हैं। प्रदेश के बेटे-बेटियां बड़े मुकाम हासिल कर ना सिर्फ अपने गांव व जिला का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश के होनहारों में सिरमौर जिला के पच्छाद (सराहां) के रहने वाले सूरज पंडित ने भी अपना नाम जोड़ लिया है।

लेफ्टिनेंट बना सूरज पंडित

सूरज पंडित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। सूरज पंडित की इस सफलता से पूरे क्षेत्र को लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल : यहां आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं ओवदन

पासिंग आउट परेड में बढ़ाया मान

आपको बता दें कि बीते कल चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी OTA में शानदार समारोह में 258 पुरुष और 39 महिला कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल हुए। इस परेड की समीक्षा सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने की। जिसका हिस्सा लेफ्टिनेंट सूरज पंडित भी बने।

मराठा रेजिमेंट में मिली तैनाती

सूरज पंडित को मराठा रेजिमेंट में तैनाती मिली है। मराठा रेजिमेंट भारतीय सेना की एक प्रतिष्ठित इकाई है और सबसे पुरानी रेजिमेंटों में से एक है। सूरज पंडित ने प्रारंभिक शिक्षा DAV स्कूल सराहां से हासिल की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी BSC की पढाई पूरी की। सूरज के पिता अरुण कुमार कांगर धरियार स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। सूरज की मां अंजना शर्मा गृहिणी हैं। सूरज की एक छोटी बहन भी हैं- जो कि पढ़ाई कर रही हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा सुघोष बना वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

बचपन से ही पढ़ाई में रहा अव्वल

सूरज के परिजनों का कहना है कि सूरज बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। सूरज के परिजनों का कहना है कि सूरज बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। उन्होंने बताया कि सूरज हमेशा से ही देश सेवा के प्रति समर्पित था। अब सूरज ने अपनी लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है।

गर्व से सीना कर दिया चौड़ा

सूरज के पिता का कहना है कि बेटे की सफलता ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सूरज की इस उपलब्धि के बाद से घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख