नाहन। हिमाचल प्रदेश में बेटियां सीमित संसाधनों और विकट परिस्थितियों में भी अपनी सफलता की शानदार इबारत लिख रही हैं। ऐसी ही एक बेटी हिमाचल के सिरमौर जिला के ददाहू कस्बे की सृष्टि है। सुष्टि ने अपने दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से ना सिर्फ बड़ा मुकाम हासिल किया, बल्कि अपने पिता के सपनों को भी साकार किया है। सृष्टि ने भौतिक विज्ञान में पीजीटी का पद हासिल किया है।
सब्जी की दुकान चलाते हैं पिता
सृष्टि की यह सफलता इसलिए भी काफी मायने रखती है, क्योंकि उसने यह सफलता सीमित संसाधनों के बावजूद हासिल की है। सृष्टि का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उसके पिता ईश्वर चंद ददाहू में एक छोटी सी सब्जी की दुकान चलाते हैं। उसने अपने पिता को कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। सृष्टि को पता था कि उसके पिता ने ना सिर्फ उसे बल्कि उसे भाई बहन को भी उच्च शिक्षा दिलवाने का सपना देखा है, ताकि आगे चलकर हम अपने पिता का नाम रोशन कर सकें।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्क्रब टायफस वाले कीड़े ने मां-बेटे को काटा, दोनों स्वर्ग सिधारे
पिता के संघर्ष को देखकर बेटी ने छुई आसमान की बुलंदियां
पिता के संघर्षों को बेटी सृष्टि ने अपनी ढाल बनाया और उसी के सहारे कड़ी मेहनत के बाद आज उसने पीजीटी का पद हासिल कर लिया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया था। जिसमें सृष्टि ने भौतिक विज्ञान में पीजीटी का पद हासिल किया है। बेटी की इस कामयाबी से उसके माता पिता काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें: IGMC में नशा बेचने आई थी महिला, 1 किलो से अधिक चरस समेत हुई अरेस्ट
सृष्टि की फिजिक्स में थी गहरी रुचि
सृष्टि की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने ददाहू से अपनी 10वीं तक की शिक्षा पूरी की है। 10वीं में सृष्टि ने 84 फीसदी अंक हासिल किए थे। उसके बाद जमा दो में उसने 72 फीसदी अंक लिए थे। आगे बीएससी की पढ़ाई के लिए सृष्टि नाहन आ गई जहां उन्होंने फिजिक्स में गहरी रुचि विकसित की। सृष्टि ने एमएससी में दाखिला लिया और 79ण्72 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसके बाद बीएड की शिक्षा भी हासिल की है
यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार ने पलट दिया अपना ही फैसला: पढ़ें पूरी खबर
बड़ी बहन बनी मार्गदर्शक
सृष्टि ने बताया कि उसके इस सफर में उसकी बड़ी बहन साक्षी उसकी मार्गदर्शक बनी रही। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है। सृष्टि ने बताया कि उसके शिक्षकों ने उसका हर कदम में साथ दिया। सृष्टि ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता का सहारा बनने के लिए एक निजी स्कूल में नौकरी ज्वाइन की थी। नौकरी के साथ ही वह इस परीक्षा की भी तैयारी करती रही।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस छोड़ भाजपा विधायक बने सुधीर शर्मा को मिली धमकी, जानें कौन दे रहा
मां ने आगे बढ़ने को किया प्रेरित
सृष्टि की बड़ी बहन साक्षी साक्षी ने पंजाब यूनिवर्सिटी से फार्मास्यूटिकल्स में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है। सृष्टि ने बताया कि किसी भी सफलता को तभी हासिल किया जा सकता है, जब उसमें आपके परिवा का सहयोग हो। मेरी सफलता में भी मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहा। मेरी मां सुशीला देवी ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।