#उपलब्धि

May 15, 2025

हिमाचल की बेटी ने अमेरिका से की बायोटेक में PhD, मां की परवरिश ने किया कमाल

हरिपुरधार की पायल ठाकुर बनीं बायोटेक में डॉक्टर

शेयर करें:

Payal Thakur

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की होनहार बेटी पायल ठाकुर ने एक और बार यह साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियां अगर हौसले से टकराएं तो सफलता कदम चूमती है। मूल रूप से सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र के गेहल गांव की रहने वाली पायल ने अमेरिका से बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी कर एक नया कीर्तिमान रचा है। खास बात यह रही कि उन्होंने यह मुकाम बिना पिता के साए के हासिल किया, और इस पूरे सफर में उनकी मां सुशीला ठाकुर की परवरिश और संघर्ष सबसे बड़ी ताकत बनी।

 

शिमला से हुई शुरुआती पढ़ाई


पायल ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा शिमला के नामी चेल्सी स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने वाकनाघाट स्थित जेपी यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक किया। यहीं से उनका सपना और मेहनत का सिलसिला शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेनी में तबदील होंगे सभी अनुबंध कर्मचारी

अमेरिका का रुख किया

उच्च शिक्षा के लिए पायल ने अमेरिका का रुख किया और वहां साउथ डकोटा स्कूल ऑफ माइन्स एंड टेक्नोलॉजी से केमिकल एंड बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।

 

मां-बेटी की कहानी बनी प्रेरणा का स्रोत


पायल के पिता स्वर्गीय सुरजन सिंह ठाकुर का देहांत पहले ही हो चुका था। तब से उनकी मां श्रीमती सुशीला ठाकुर ने अकेले दम पर बेटी को पढ़ाया-लिखाया और उसका आत्मविश्वास कभी कमजोर नहीं होने दिया। उन्होंने मां की भूमिका के साथ-साथ पिता का दायित्व भी पूरी तरह निभाया। आज पायल की यह उपलब्धि न केवल सिरमौर बल्कि शिमला और पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवती समेत 9 नशा तस्कर अरेस्ट, चिट्टे की खेप और कैश भी हुई बरामद

बेटियों के लिए बनी मिसाल


आज पायल ठाकुर उन बेटियों के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं, जो सीमित संसाधनों और पारिवारिक चुनौतियों के बीच भी बड़ा सपना देखती हैं। उनकी मेहनत, लगन और मां की परवरिश इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।

 

समाज को दिया नया संदेश


पायल की इस उपलब्धि ने समाज को यह संदेश भी दिया है कि बेटियों को भी समान अवसर और सहयोग दिया जाए तो वे भी आकाश छू सकती हैं। पायल ने विज्ञान और शोध के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख