मंडी। पहाड़ी राज्य हिमाचल के युवाओं के हौंसले भी पहाड़ जैसे ही होते हैं। प्रदेश के युवा बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी पार कर अपनी मंजिल को हासिल कर ही लेते हैं। इस बात को सच कर दिखाया है मंडी जिला के छोटे से गांव के संजय पटियाल ने। संजय पटियाल भारतीय सेना में कर्नल के पद पर पदोन्नत होने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
भारतीय सेना में कर्नल बनेंगे संजय पटियाल
उपमंडल कोटली के तहत आती पंचायत सुराडी के गांव सिकणमट के निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल संजय पटियाल इस समय महाराष्ट्र के प्रमुख सैनिक स्कूल चंद्रपुर में उप प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल संजय पटियाल दिसंबर 2007 में कमीशन पास कर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। अब एसबी-3 चयन बोर्ड ने संजय पटियाल को कर्नल के पद पर प्रमोट करने की सिफारिश की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले बुझ गया एक घर का चिराग, शादी अटेंड करने जा रहा था सचिन
17 साल से दे रहे भारतीय सेना में सेवाएं
संजय पटियाल ने कड़ी मेहनत लगन के से इस पद तक पहुंचे हैं। भारतीय सेना में इस महान उपलब्धि को हासिल कर लेफ्टिनेंट कर्नल संजय पटियाल ने अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संजय पटियाल पिछले 17 साल से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 21 साल बाद होने जा रही ये भर्ती- यहां जानिए भर्ती प्रक्रिया
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षक, सेना मुख्यालय में स्टाफ अधिकारी, भारत चीन सीमा पर चीनी अनुवादक और दुभाषिया तथा विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों में शिक्षा अधिकारी के तौर पर उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
सेना में तैनात पिता से मिली प्रेरणा
बता दंे कि संजय पटियाल के पिता डीआर पटियाल भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वह सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पिता से प्रेरित होकर ही संजय पटियाल ने बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देखना शुरू कर दिया था। जिसे उन्होंने 2007 में पूरा कर लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कॉलेज में पढ़ने वाली देवांशी पर पड़ी BCCI की नजर, महिला टीम में मिली एंट्री
संजय पटियाल को मिल चुका है सेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र
संजय पटियाल के 17 साल में दी गई बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए उन्हें पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से भी नवाजा जा चुका है। उनकी इसी मेहनत को देखते हुए अब उन्हें प्रमोट किया जा रहा है। संजय पटियाल जल्द ही कर्नल के प्रतिष्ठित पद पर अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे मंडी जिला को गर्व है।