#उपलब्धि
April 22, 2026
हिमाचल का बेटा बना टॉपर : JEE Main में 99 प्रतिशत झटके, दिन के 10 घंटे करता था पढ़ाई
सोशल मीडिया से भी मिली रोहित को पढ़ने में काफी मदद
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमीरपुर के गांव पंजोत निवासी रोहित शर्मा ने JEE Main-2026 में 99.95 परसेंटाइल हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है।
DAV पब्लिक स्कूल गगरेट के छात्र रोहित ने पहले सेशन में 99.77 परसेंटाइल हासिल किया था,। मगर लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत को जारी रखा और दूसरे प्रयास में शानदार सुधार करते हुए स्टेट टॉपर बन गए। यह सफलता उनके निरंतर प्रयास और स्पष्ट लक्ष्य का परिणाम मानी जा रही है।
रोहित के पिता मनोहर लाल शर्मा सेवानिवृत्त सैनिक हैं। वर्तमान में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता रीना देवी गृहिणी हैं। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और लगातार की गई मेहनत को दिया है।

रोहित ने बताया कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने खासतौर पर NCERT की किताबों पर ध्यान केंद्रित किया और नियमित रूप से मॉक टेस्ट देकर अपनी कमजोरियों को सुधारते रहे।
सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बजाय उन्होंने उसका सीमित और सकारात्मक उपयोग किया, जिससे पढ़ाई में मदद मिली। अब रोहित का अगला लक्ष्य JEE Advanced 2026 में सफलता हासिल करना है। वह आगे चलकर IIT Bombay से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने रोहित की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ मैथ्स ओलंपियाड, साइंस ओलंपियाड और चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस जैसे मंचों पर भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
रोहित की यह सफलता प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो यह दर्शाती है कि सही दिशा, मेहनत और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वहीं, इस परीक्षा में अन्य छात्रों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जिनमें-