बिलासपुर। हिमाचल की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाढ़ रही हैं। दो दिन पहले ही नीट परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। नीट की इस परीक्षा में पूरे हिमाचल में टॉप करने वाली भी एक बेटी ही है। यह बेटी हिमाचल के बिलासपुर जिला की रहने वाली है। नीट परीक्षा में हिमाचल की इस टॉपर ने 720 में से 702 अंक हासिल किए हैं।
बिलासपुर की रिया ने पूरे हिमाचल में किया टॉप
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के घुमारवीं के भराड़ी के छोटे से गांव डलयानी की रहने वाली रिया शर्मा ने पूरे हिमाचल में टॉप किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तहसीलदार की बेटी बनेगी डॉक्टर, NEET परीक्षा में मिले इतने अंक
रिया शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत से ना सिर्फ यह नीट परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की बल्कि पूरे हिमाचल में भी टॉप किया। रिया शर्मा की इस उपलब्धि से उसके माता पिता को अपनी बेटी पर गर्व महसूस हो रहा है।
दूसरी बार मिली सफलता
अपनी इस सफलता पर रिया ने बताया कि वह इस परीक्षा के लिए पिछले दो साल से मेहनत कर रही थी। रिया ने बताया कि उसने साल 2023 में भी नीट परीक्षा दी थी, लेकिन उस समय उसे कामयाबी नहीं मिली। लेकिन उसने हार नहीं मानी।
यह भी पढ़ें: एक ही जिले के तीन बेटों ने क्रैक किया NEET, अब बनेंगे डॉक्टर
रिया ने बताया कि उसने चंडीगढ़ में छह माह तक कोचिंग लेकर दोबारा इस बार नीट परीक्षा दी और एग्जाम क्लीयर कर लिया। रिया ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई एम्स में करना चाहती है।
रोजाना करती थी आठ घंटे पढ़ाई
रिया ने बताया कि इस परीक्षा को पास करने के लिए उसने कड़ी मेहनत की। वह रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दौरान वह बीच बीच में ब्रेक लेती थी और दोबारा तैयारी में जुट जाती थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी सोनाक्षी इंडियन नेवी में बनी लेफ्टिनेंट: पिता भी थे सेना में कैप्टन
रिया ने बताया कि उसने सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली थी। इसके साथ ही वह खुद को मोटिवेट भी करती थी। रिया ने बताया कि बीच बीच में अपने दोस्तों से भी बात करती और तैयारी को लेकर उनसे चर्चा करती।
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
रिया शर्मा के पूरे हिमाचल में टॉप करने पर अब उसके घर में लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। परिवार के लोग बेटी की इस उपलब्धि से खासे खुश हैं। परिजनों का कहना है कि रिया बचपन से ही पढ़ने काफी होशियार थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां अंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पिता किसान- बेटी बनेगी डॉक्टर
रिया की पढ़ाई के बारे में बताते हुए परिजनों ने बताया कि रिया ने 10 की पढ़ाई पंजाब के मोगा से पूरी की है। जिसमें उसने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद जाहू के ग्रीन वैली स्कूल में 12वीं की परीक्षा में रिया ने 89 अंक हासिल किए थे। उसके बाद से ही रिया नीट की तैयारी में जुट गई थी।