#उपलब्धि

September 23, 2024

हिमाचल की बेटी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहले अटेंप्ट में पास किया UPSC एग्जाम

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में होनहारों की कमी नहीं है। प्रदेश का होनहार युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। प्रदेश की बेटियां भी बेटों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं और अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। इसी कड़ी में अब सोलन जिला की एक बेटी ने भी प्रदेश के होनहारों की सूची में अपना नाम जोड़ लिया है।

रीता ने UPSC की परीक्षा में मारी बाजी

जिले के औद्योगिक नगर बद्दी की बेटी रीता सचदेवा ने केंद्र सरकार में बड़ा मुकाम हासिल किया है। रीता सचदेवा ने UPSC द्वारा आयोजित एक परीक्षा में बाजी मारी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : तीसरी मंजिल से गिरा मिस्त्री- साथियों ने ठेकेदार पर जड़े आरोप

केंद्र में बड़ा मुकाम किया हासिल

आपको बता दें कि UPSC द्वारा आयोजित परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद रीता सचदेवा ने केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभाग सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन विभाग (गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय) में सहायक निदेशक का पद हासिल किया है।

पहले अटेंप्ट में हासिल की सफलता

रीता सचदेवा ने ये उपलब्धि अपने पहले प्रयास में हासिल की है। रीता ने कड़ी मेहनत और लग्न से केंद्र सरकार में बड़ा मुकाम हासिल किया है। रीता की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें: हिमाचल की वादियों से दिल्ली लौटे सोनिया और राहुल गांधी, प्रियंका यहीं डटीं

बचपन से ही पढ़ने में थी होनहार

रीता सचदेवा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में लीगल रिसर्चर के पद पर कार्यरत थीं। रीता के बड़े भाई डॉ. संदीप सचदेवा एडवोकेट हैं। रीता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। रीता के पिता मदन लाल ने कहा कि रीता बचपन से ही होनहार छात्रा रही हैं। उसने दिन-रात मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। बेटी की इस सफलता पर उन्हें काफी गर्व है।

बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे

आपको बता दें कि हाल ही में प्रदेश की कई बेटियां भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। प्रदेश की बहुत सारी बेटियां निजी क्षेत्रों में भी बड़े पदों पर विराजमान हैं। बेटियों अपने हुनर और मेहनत से ना सिर्फ अपने क्षेत्र का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम दुनियाभर में रोशन कर रही हैं। जो कि प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख