#उपलब्धि

August 18, 2024

हिमाचल की ऋचा शर्मा ने वियतनाम में जीता, 2024 का हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल अवार्ड

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के युवा एक ओर जहां देश-विदेश में हर क्षेत्र में अपने हुनर का परचम लहरा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश की बेटियां भी किसी मामले में कम नहीं हैं। इस कड़ी में एक नाम अब सूबे की बेटी ऋचा शर्मा का नाम जुड़ गया है। जिन्होंने वियतनाम में हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल अवार्ड-2024 हासिल करने में सफलता पाई है।

28 देशों की सुंदरियों को पछाड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के तहत आते सुंदरनगर की निवासी ऋचा शर्मा ने 28 देशों की सुंदरियों के बीच फाइनलिस्ट बनकर खिताब अपने नाम किया है। यह भी पढ़ें: 7 हजार रुपए में बिकी सेब की एक पेटी- जानें किस मंडी में मिले इतने ऊंचे दाम हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल-2024 का आयोजन वियतनाम में जिया गया था। जहां जीत का परचम लहरा कर ऋचा ने देश व प्रदेश का नाम विश्वस्तर पर रोशन किया है।

अगले एक वर्ष तक रहेंगी हेरिटेज एंबेसडर

ऋचा की इस उपलब्धि के चलते उसे अगले एक वर्ष तक हेरिटेज एंबेसडर के रूप में भी नामांकित किया गया है। ऋचा शर्मा इससे पहले भी कई सारी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखा कर अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

ऐसे माता-पिता की बेटी है ऋचा

यह भी पढ़ें: क्या मंत्री मांगेंगे माफ़ी? हर्षवर्धन चौहान को किसने भेजा कानूनी नोटिस- जानें ऋचा शर्मा शक्षणिक रूप से बी-टेक ग्रेजुएट हैं। साथ ही ऋचा ने MBA भी की हुई है। ऋचा शर्मा के पिता जिनका नाम संजय शर्मा है, वे हिमाचल प्रदेश पुलिस में DSP के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जो कि अब सेवानिवृत हो गए हैं। वहीं, ऋचा की माता शिक्षा विभाग से शिक्षिका के पद सेवानिवृत हुई हैं। जिनका नाम अंजू शर्मा है।

दिल्ली में कर रहीं हैं जॉब

ऋचा शर्मा मौजूदा समय में अपनी पढ़ाई पूरी कर दिल्ली में जॉब कर रहीं हैं। जॉब के साथ-साथ ऋचा मॉडलिंग जगत में भी अपना हाथ आजमा रही हैं। ऋचा फैशन वीक में भाग लेकर भी अपने हुनर से फैशन जगत को प्रभावित करती रहती हैं।

यह अवॉर्ड कर चुकी हैं अपने नाम

ऋचा शर्मा स्काईवॉक प्रोडक्शन भारत- 2019 प्रतियोगिता में वर्ल्ड फस्र्ट रनर अप, मिस हिमालया ग्लोबल 2022 और बेरूत में आयोजित ब्यूटी पेजेंट अवार्ड, मिस हिमालय ग्लोबल-2021, जकार्ता में मिस पर्सनालिटी, यह भी पढ़ें: भाई बचाते फिरते हैं कलाई, यहां राखी पर रहती है भाभी और साली की नजर मिस इंडिया टूरिज्म यूनिवर्स-2023, मिस ऑस्ट्रेलिया कल्चर ग्लोबल-2023, व मिस इंडिया टूरिज्म यूनिवर्स-2023 सहित अनेकों खिताब अपने नाम कर हिमाचल का नाम रोशन कर चुकी हैं।

ऋचा के सपने और भी बड़े

वहीं, ऋचा का कहना है कि उसका लक्ष्य मॉडलिंग जगत में नए व ऊंचे आयाम स्थापित कर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसके अलावा ऋचा सामाजिक कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाकर समाज में कुछ अलग करने की चाहत रखती हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख