नाहन। हिमाचल का एक युवक भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गया है। बड़ी बात यह है कि इस युवक ने मात्र 21 साल की उम्र में ही यह मुकाम हासिल कर लिया है। यह युवक हिमाचल के सिरमौर जिला के उपमंडल पच्छाद की काटली पंचायत के सेर कुइना गांव का राजवंश शर्मा है। राजवंश शर्मा की इस उपलब्धि से उसके पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
21 साल की उम्र में बना फ्लाइंग ऑफिसर
21 साल के राजवंश शर्मा को फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया है। इतनी कम उम्र में ही राजवंश ने अपनी मेहनत और लग्न से अपने सपनों को पंख लगा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कांग्रेस की दो सीटें लगभग फाइनल, एक पर चल रही माथापच्ची; जानें
इसके साथ ही उसने यह साबित कर दिया कि अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा दिल में हो तो हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है।
सरकारी स्कूल से की थी शिक्षा की शुरूआत
राजवंश शर्मा की शिक्षा की बात करें तो उन्हांेने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गलानाघाट के सरकारी प्राथमिक स्कूल से पूरी की है। इसके बाद राजवंश अपनी मेहनत से सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लिए चयनित हुए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल भाजपा में फिर बगावत: धवाला ने मांग लिया कांग्रेस से टिकट
साल 2020 में राजवंश शर्मा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास होकर अपने सपने को पूरा करने की तरफ आगे बढ़े। अब खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास आउट होकर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं।
राजवंश ने साकार किए अपने सपने
भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल होकर राजवंश शर्मा ने ना सिर्फ अपने परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया, बल्कि अपने सपनों को भी साकार किया है। राजवंश के पिता रमेश दत्त शर्मा एक स्कूल लेक्चरर हैं। जबकि माता कमलेश शर्मा टीजीटी शिक्षक हैं।
यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार बहाल करेगी छात्र संघ चुनाव: यहां पढ़ें CM ने क्या इशारा किया
बेटे की सफलता पर परिवार को गर्व है। वहीं राजवंश ने अपनी इस उपलब्धि से यह साबित कर दिया है कि अगर सपनों को पाने के लिए मजबूत इरादे से कड़ी मेहनत की जाए तो हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है।