राजनीति

#उपलब्धि

March 11, 2025

हिमाचल की बेटी सेना में बनी ऑफिसर, कंधे पर बैज लगाते भावुक हुए माता-पिता

ट्रेनिंग अकादमी में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रगति ने रचा इतिहास

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pragati Thakur

सोलन। पहाड़ी राज्य हिमाचल की बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। भारतीय सेना में सूबे की कई बेटियां बड़े पदों पर विराजमान हैं। सूबे के होनहारों की सूची में अब सोलन जिले की बेटी प्रगति ठाकुर ने भी अपना जोड़ लिया है।

सेना में अधिकारी बनी प्रगति

प्रगति ठाकुर ने भारतीय सेना में ऑफिसर बनकर क्षेत्र व हिमाचल का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि प्रगति ने ट्रेनिंग अकादमी में शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10वीं पास के लिए नौकरी, कल यहां होंगे इंटरव्यू- जानें पूरी डिटेल

प्रगति को मिला गोल्ड मेडल

प्रगति ने चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी OTA से अपना प्रशिक्षण पूरा कर 332 आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्ति प्राप्त की है। प्रगति ने पूरे बैच में पहला स्थान हासिल किया है- जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। प्रगति अकादमी अंडर ऑफिसर भी रहीं- जो कि कैडेट्स के बीच सबसे वरिष्ठ पद होता है।

कहां से हुई प्रगति की पढ़ाई?

प्रगति ने 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, जतोग से हासिल की। फिर संजौली कॉलेज शिमला से प्रगति ने स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद प्रगति ने CDS की परीक्षा उत्तीर्ण की और SSB का इंटरव्यू पास कर प्रगति ने सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया। प्रगति की पासंगि आउट परेड में उनके माता-पिता उनके कंधे पर बैज लगाते हुए भावुक हो गए। बेटी की सफलता देख उनकी आंखें खुशी से नम हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं रहे जांबाज ट्रैफिकवीर दलवीर, अस्पताल में चल रहा था बीमारी का इलाज

सेना से जुड़ा रहा परिवार

प्रगति ठाकुर का परिवार भी सेना से जुड़ा रहा है। प्रगति के पिता बालक राम इंडियन आर्मी से ऑनरेरी कैप्टन के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रगति की मां मीना ठाकुर गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि को लेकर माता-पिता बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि प्रगति ने मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि अगर दृढ़ निश्चय हो तो कोई भी बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

प्रगति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अन्य परिवारजनों और शिक्षकों को दिया है। प्रगति की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रगति के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख