#अपराध

July 27, 2026

हिमाचल के यूट्यूबर रोहित कटवाल गिरफ्तार- 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया..

रोहित कटवाल की इंस्टाग्राम id भी इंडिया में बैन करवा दी गई है

शेयर करें:

Una Haroli Deputy CM Mukesh Agnihotri Himachal News Rohit Katwal Social Media Police Action Cyber Case

ऊना। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ऊना जिला के यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरोली पुलिस ने ये गिरफ्तारी पिछले कल यानी रविवार के दिन की और अदालत में पेश कर कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार

बता दें कि रोहित कटवाल इंटरनेट पर ब्लॉगिंग किया करते थे। पुलिस के अनुसार इस मामले में संजू गुज्जर नामक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी और हरोली पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सुबह-सवेरे सड़क से नीचे घरों पर पलटा दूध का टैंकर, हुआ धमा.का- 3 थे सवार

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई 

आरोप था कि सोशल मीडिया पर क्रशर को लेकर दी गई जानकारी गलत है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में लिखा गया है कि इससे सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका भी पैदा हुई। 

क्रशर विवाद के बाद किया था पोस्ट

जानकारी के मुताबिक, टाहलीवाल क्षेत्र में हाल ही में क्रशर के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इसी घटनाक्रम के बाद रोहित कटवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट साझा करते हुए डिप्टी CM और पुलिस पर कई आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें- पत्नी के लिए हिमाचल का SP बना शख्स : हरियाणा पुलिस पर झाड़ा रौब, अब पकड़ा गया

डिप्टी CM की पत्नी को लेकर की टिप्पणी

शिकायत में यह भी आरोप है कि उन्होंने डिप्टी CM की दिवंगत पत्नी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। वहीं पुलिस ने इन आरोपों के बाद रोहित कटवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बता दें कि सोशल मीडिया पर रोहित कटवाल की इंस्टाग्राम id भी इंडिया में बैन करवा दी गई है। रोहित कटवाल WE ARE HIMACHAL के नाम से इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर ब्लॉगिंग किया करते थे। 

यह भी पढ़ें- नहीं बख्शा माता का दरबार! चिंतपूर्णी मंदिर के सुगम पास में बड़ा घोटाला- जांच शुरू

डिजिटल साक्ष्यों की होगी जांच

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सोशल मीडिया पर साझा की गई सामग्री, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य संबंधित तथ्यों की विस्तार से जांच की जाएगी। अगर जांच के दौरान कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख