#उपलब्धि

February 12, 2025

नेशनल राफ्टिंग में छाए कुल्लू के खिलाड़ी, एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीता

ब्यास नदी की लहरों में चल रही है एक और जीत की तैयारी 

शेयर करें:

Kullu Rafting Players

देहरादून/शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के खिलाड़ियों ने 38वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता में एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीतकर धमाल मचाया है। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में शारदा नदी में कराई गई थी। कुल्लू की विजेता टीम का बुधवार को अपने गृह नगर पहुंचने पर जमकर स्वागत हुआ।

नेशनल राफ्टिंग में छाए कुल्लू के खिलाड़ी

हिमाचल प्रदेश क्याकिंग एवं केनोइंग संगठन की टीम में शिक्षा विभाग में कार्यरत पन्नालाल, संगीता देवी सहित अपूर्व चौधरी, गोविंद ठाकुर, अनामिका ठाकुर, सरिता ठाकुर, ईशा देवी, तानिया ठाकुर शामिल थे, वहीं टीम मैनेजर ज्योति राणा और टीम कोच शिवचंद ने बताया कि हिमाचल की इस टीम ने महिलाओं की श्रेणी में रिवर रेस में कांस्य पदक जीता। मिक्स कैटेगरी में टीम ने रजत पदक, मिक्स कैटेगरी आर एक्स रेस कांस्य पदक और डाउन रिवर रेस में कांस्य पदक जीता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे के सही-सलामत घर लौटने की उम्मीद में था परिवार, दो दिन बाद मिली देह

ट्रेनिंग कैंप का प्रदर्शन दोहराया

महिला टीम की कप्तान संगीता देवी की अगुवाई में टीम ने  पहले 10 दिनों तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ऐसे में राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता में भी हिमाचल की टीम ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीता है।

 

आगामी समय में महिलाओं को भी इन सभी साहसिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। टीम के कोच शिव चंद ने बताया कि इससे पहले भी जिला कुल्लू की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल अपने नाम किए हैं। ब्यास नदी की लहरों में कई खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है और उत्तराखंड में जो जीत टीम ने हासिल की है। उसके लिए सभी खिलाड़ियों के प्रयास सराहनीय है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख