#उपलब्धि

May 24, 2025

हिमाचल : शहीद दिलावर खान को कीर्ति चक्र, भावुक हो गईं मां- 2 आतं*कियों को किया था ढेर

तलाशी अभियान के दौरान पड़ी थी दिलावर की नजर

शेयर करें:

Martyr Dilawar Khan Kirti Chakra

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव घरवासड़ा के वीर सपूत नायक दिलवर खान को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद होने के बाद मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाने के लिए परिवार से उनकी मां और पत्नी पहुंची थी।

मां नहीं रोक पाई आंसू

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान दिलवर की मां भोला बीबी और पत्नी जमीला को सौंपा। मंच पर सम्मान लेते समय जब मां की आंखों से आंसू छलके, तो पूरा सभागार भावुक हो उठा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शहीद का शौर्य चक्र हाथ में पकड़ते ही फूट-फूट कर रोई मां और पत्नी, राष्ट्रपति ने दिया सहारा

लोलाब घाटी में ऑपरेशन के दौरान हुए थे शहीद

23 जुलाई 2024 की रात, सेना को सूचना मिली कि कुपवाड़ा जिले की लोलाब घाटी में आतंकी छिपे हैं। जिम्मेदारी दी गई राष्ट्रीय राइफल्स की 28वीं बटालियन को। गनर नायक दिलवर खान उसी बटालियन की आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात थे। रात करीब 12 बजे, तलाशी अभियान के दौरान उनकी नजर दो आतंकियों पर पड़ी।

 

आतंकियों का किया खात्मा

दिलवर ने संकेत कर साथियों को रोका, लेकिन तभी एक आतंकी ने जवानों की मौजूदगी भांप ली और गोलियों की बौछार शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में नायक दिलवर ने देखा कि एक आतंकी को जिंदा पकड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शहीद को पैसे देकर मां ने किया विदा, कहा- मेरा बेटा तो सुंदर था; काला क्यों पड़ गया

जान की नहीं की परवाह

जान की परवाह किए बिना वे उसकी ओर बढ़े और उसे दबोच लिया। तभी दूसरे आतंकी ने उनके ऊपर गोलियां दाग दीं। घायल होने के बावजूद दिलवर ने दोनों आतंकियों को वहीं ढेर कर दिया, लेकिन खुद भी लोलाब घाटी के घने जंगलों में वीरगति को प्राप्त हो गए।

सीएम बोले: हिमाचल के लिए भावुक और गौरव का पल

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस शौर्य को हिमाचल का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो वीर सपूतों को मरणोपरांत कीर्ति और शौर्य चक्र से नवाजा जाना, पूरे राज्य के लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है। किन्नौर के हवलदार रोहित कुमार नेगी को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख