#उपलब्धि

December 28, 2024

हिमाचल : एक सीट, हजारों दावेदार- मनिका ने सबको पछाड़ किया कमाल

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के होनहार अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं। बहुत सारे युवा ऐसे हैं जो दिन-रात मेहनत कर अपनी सफलता का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की एक बेटी ने कर दिखाया है।

मनिका परिहार का कमाल

जिले के कसौली में स्थित कंडा गांव की बेटी डॉ. मनिका परिहार का IGMC शिमला में डर्मेटोलॉजी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए चयन हुआ है। मनिका ने यह स्थान प्रदेश के हजारों युवाओं को पछाड़ कर हासिल की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो महिलाओं ने खाया ज.हर, एक नहीं पहुंच पाई अस्पताल- त्यागे प्राण

सामान्य वर्ग के लिए थी सिर्फ एक सीट

दरअसल, IGMC शिमला में सामान्य वर्ग में इस विभाग के लिए सिर्फ एक ही सीट थी। जिस पर मानिका ने कब्जा कर सबको पछाड़ दिया। मनिका की इस सफलता से पूरे परिवरा और गांव में खुशी का माहौल है। गांव की बेटी का प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में चयन होना काफी गर्व की बात है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : ड्राइवर का बिगड़ा संतुलन, सड़क के बीचों-बीच पलटी गाड़ी; मची चीख-पुकार

कहां से की पढ़ाई?

मनिका ने 10वीं तक की पढ़ाई DPS डगशाई और 12वीं की पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी की है। मनिका ने इसी साल ही IGMC शिमला से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। वहीं, अब उनका डर्मेटोलॉजी में PG के लिए तयन चयन हुआ है।

हमेशा आती रही हैं अव्वल

मनिका के पिता मनोज परिहार कैंट बोर्ड डगशाई में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। जबकि, उनकी मां मंजू परिहार अंग्रेजी की प्रवक्ता हैं। मनिका के माता-पिता ने बताया कि मनिका बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थी। मनिका हमेशा से ही पढ़ाई में अव्वल आती रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है कि उसने कड़ी मेहनत कर अपनी अलग पहचान बनाई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख