#उपलब्धि

March 22, 2024

हिमाचल के जवान ने मुठभेड़ में ठोंक दिया था आतंकी: सेना मेडल मिलने पर बधाई

शेयर करें:

सोलन। साल 2021 में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और भारतीय सेना के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के लाल ने भी एक आतंकी को मार गिराया था। जबकि, एक अन्य आतंकवादी को घायल कर दिया था। चारों तरफ से हो रही गोलीबारी की परवाह किए बगैर वह मैदान में डटे रहे और आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया।

बहादुरी के लिए मिला सेना मेडल

वहीं, अब उनकी वीरता और साहस को देखते हुए उन्हें सेना मेडल (गैलेंटरी अवार्ड) से सम्मानित किया गया है। वीर जवान की बहादुरी पर उनके गृह क्षेत्र के लोगों को काफी गर्व है।

पिता को अपने बेटे पर है गर्व

हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की नालागढ़ क्षेत्र के छोटे से गांव गुरीवाला के वीर जवान मनी ठाकुर की। नायक मनी ठाकुर को प्रयागराज में लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सचित्रा ने सम्मानित किया। बेटे की बहादुरी पर पिता गोपाल ठाकुर ने कहा कि उनके बेटे ने भारत माता की रक्षा के लिए आतंकवादियों से मुकाबला किया। उन्हें अपनी बेटे की बहादुरी पर काफी गर्व है कि वह आंतकवादियों को खदेड़ने में सफल रहा।

साल 2010 में ज्वाइन की थी आर्मी

मनी ठाकुर साल 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे, जो कि अपनी बहादुरी और काबलियत के दम पर अब नायक पद पर तैनात हैं। साल 2021 में जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कुलगांव में भारतीय सेना और आतंकवादियों की मुठभेड़ में नायक मनी ठाकुर ने बड़ी बहादुरी से दुश्मनों का सामना किया था। उन्होंने गोलीबारी से डरे बने डट कर आतंकवादियों का सामना किया और एक आतंकवादी को मौके पर ही ढेर कर दिया था। आतंकियों से हुई इस मुठभेड़ में उन्होंने अपनी बंदूक से एक आतंकी को घायल भी किया था।

यहां जानें, किसे मिलता है सेना मेडल

सेना मेडल भारत सरकार द्वारा चुनिंदा सैनिकों को दिया जाता है। यह मेडल असाधारण कर्तव्य निष्ठा और साहस से अपनी जान दांव पर लगाने वाले वीर सैनिकों को दिया जाता है।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख