राजनीति

#उपलब्धि

June 21, 2026

हिमाचल के छात्र का कमाल : Microsoft कंपनी में करेगा नौकरी, मिला 55 लाख का पैकेज

वायुन गोयल को प्रेजिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

mandi-students-win-gold-medals-secure-high-salary-packages-in-tech-sector

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आयोजित दीक्षा समारोह कई विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया। मगर सबसे अधिक चर्चा दो ऐसे छात्रों की रही जिन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने के साथ-साथ प्रतिष्ठित कंपनियों में आकर्षक नौकरी के अवसर भी हासिल कर लिए।

वायुन को मिला प्रेजिडेंट गोल्ड मेडल

BTech कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र वायुन गोयल को प्रेजिडेंट गोल्ड मेडल और सुखवंश जैन को निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में पदक मिलने के बाद दोनों विद्यार्थियों और उनके परिवारों की खुशी देखने लायक थी।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार को HC ने दिया एक और झटका- JBT प्रमोशन पर लगाई रोक, मांगा जवाब

55 लाख रुपये का सालाना पैकेज

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले वायुन गोयल को वैश्विक तकनीकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी में IT इंजीनियर के रूप में नियुक्ति मिली है। उन्हें 55 लाख रुपये प्रतिवर्ष का आकर्षक पैकेज प्राप्त हुआ है, जो किसी भी युवा इंजीनियर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

वायुन की सफलता से परिवार गदगद

दीक्षा समारोह के दौरान वायुन ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और दोस्तों को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन लगातार मेहनत और सही मार्गदर्शन से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पिता ने 30 साल बेचा नशा- उसी दलदल में डूबे दोनों बेटे, एक की ओवरडोज से मौ*त

क्या है वायुन का सपना?

वायुन ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल नौकरी हासिल करना नहीं है, बल्कि भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में ऐसे नवाचारों पर काम करना है जो उद्योग जगत को नई दिशा दे सकें। उनका मानना है कि भारत के युवाओं में विश्वस्तरीय तकनीक विकसित करने की अपार क्षमता है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में वे नई तकनीकों और समाधान आधारित परियोजनाओं पर कार्य करना चाहते हैं, जिससे समाज और उद्योग दोनों को लाभ मिल सके।

 

आईआईटी मंडी के प्रेजिडेंट गोल्ड मेडलिस्ट वायुन गोयल परिवार के साथ। जागरण

निजी सेक्टर में काम करते हैं पिता

वायुन की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता बेहद उत्साहित हैं। उनके पिता भरत गोयल निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं जबकि माता प्रियंका गोयल गृहिणी हैं। परिवार ने बताया कि वायुन की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई थी।

यह भी पढ़ें- शाबाश हिमाचल पुलिस : चिट्टे संग धरा सरकार कर्मचारी, 5 महीने में दूसरी बार हुआ गिरफ्तार

शिक्षक की भविष्यवाणी हुई सच

 प्रतियोगी परीक्षाओं और तकनीकी शिक्षा की तैयारी के दौरान एक शिक्षक ने उनसे कहा था कि आने वाले वर्षों में मेहनत का बड़ा परिणाम देखने को मिलेगा। अब जब बेटे ने स्वर्ण पदक और शानदार नौकरी दोनों हासिल कर ली हैं, तो परिवार को वह बात पूरी तरह सच होती दिखाई दे रही है।

सुखवंश ने भी हासिल की बड़ी सफलता

दीक्षा समारोह में निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए सुखवंश जैन ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्हें एक सॉफ्टवेयर कंपनी में 25 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नौकरी का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! 10 जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून

सबसे पड़ी ताकत है भरोसा

सुखवंश ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का भरोसा सबसे बड़ी ताकत रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

नौकरी के बाद करेंगे उच्च शिक्षा

सुखवंश का लक्ष्य केवल नौकरी तक सीमित नहीं है। उन्होंने बताया कि वे करीब दो वर्ष तक उद्योग क्षेत्र में कार्य अनुभव प्राप्त करेंगे और उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए मास्टर्स डिग्री करेंगे। उनका मानना है कि व्यावहारिक अनुभव और उच्च शिक्षा का संयोजन भविष्य में बेहतर अवसर प्रदान करेगा और उन्हें तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: DIG संजीव गांधी से वसूले जाएंगे 1.80 लाख रुपए, आवास खाली ना करने पर लगाया डैमेज चार्ज

परिवार ने जताया गर्व

सुखवंश की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता भी बेहद खुश नजर आए। उनके पिता दिनेश जैन व्यवसायी हैं, जबकि माता पूजा जैन ने बेटे की मेहनत और समर्पण को उसकी सफलता का आधार बताया। परिजनों का कहना है कि युवाओं को इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने दोनों छात्र

वायुन गोयल और सुखवंश जैन की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि समर्पण, निरंतर मेहनत और सही दिशा में किया गया प्रयास सफलता के द्वार खोल सकता है। दोनों छात्रों ने न केवल अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख