राजनीति

#उपलब्धि

May 22, 2025

हिमाचल की बेटी ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट, 19 साल में हासिल किया मुकाम- देशभर में बनाया रिकॉर्ड

भारत की सबसे युवा महिला NCC कैडेट हैं कृतिका शर्मा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kritika Sharma

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक छोटे से गांव गत्ताधार की 19 वर्षीय कृतिका शर्मा ने वो कर दिखाया है जो सिर्फ सपनों में संभव लगता है। उन्होंने 18 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया।

भारत की सबसे युवा महिला NCC कैडेट

कृतिका ने न केवल अपने गांव और जिले, बल्कि पूरे हिमाचल और देश का नाम रोशन किया है। संभवत: वह भारत की सबसे युवा महिला NCC कैडेट बनी हैं, जिन्होंने एवरेस्ट फतह की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ा 60 साल का आदमी, ग्राहक को चरस सप्लाई करने का कर रहा था इंतजार

कॉलेज का झंडा लेकर पहुंची चोटी पर

कृतिका ने इस दुर्गम और जोखिम भरे मिशन में न सिर्फ एनसीसी का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने कॉलेज- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब का ध्वज भी साथ ले गईं।

पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात

एवरेस्ट की चढ़ाई में 10 ग्राम वजन भी भारी होता है, ऐसे में कॉलेज का झंडा ले जाना उनके जज़्बे और निष्ठा को दर्शाता है। यह पल न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे सिरमौर और हिमाचल के लिए गौरवपूर्ण था।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर में लगाया PM मोदी का फोटो, विक्रमादित्य ने जताई आपत्ति, बोले- गलत...

10 कैडेट्स ने की थी यात्रा

इस अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 अप्रैल को दिल्ली से रवाना किया था। कुल 10 NCC  कैडेट्स, 4 अधिकारी, 2 जूनियर कमीशंड अधिकारी, एक महिला प्रशिक्षक और 10 NCO इस दल में शामिल थे। कृतिका इस टीम की सबसे युवा सदस्य थीं। नेपाल के अनुभवी शेरपाओं ने भी भारतीय टीम की साहसिकता और अनुशासन की तारीफ की।

हर बेटी के लिए प्रेरणा बनी कृतिका

कृतिका ने यह संदेश दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं। उनके साहस ने यह साबित कर दिया कि आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि हिमाचल ही नहीं, देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख