राजनीति

#उपलब्धि

May 19, 2024

हिमाचल: टैक्सी ड्राइवर की बेटी बनी सेना में लेफ्टिनेंट, बहुत दूर मिली पोस्टिंग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kajal kapoor chandropa palampur lieutinant nursing kangra
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अव्वल हैं। बेटियां देश-विदेश में कई बड़े मुकाम हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की बेटी ने भी अपनी जीत का परचम लहराया है। जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित चंद्रोपा गांव की बेटी काजल कपूर ने SSC मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। काजल कपूर का चयन सेना में बतौर लेफ्टिनेंट हुआ है।

टैक्सी ड्राइवर हैं काजल के पिता

काजल के पिता धीरज कपूर एक टैक्सी ड्राइवर हैं। जबकि, उनकी मां संतोष कपूर गृहिणी हैं। यह भी पढ़ें : इनसे मंत्रालय तो सही ढंग से संभल नहीं रहा है, चले हैं सांसद बनने- कंगना काजल की एक छोटी बहन भी है, जोकि जमा दो की छात्रा है।

सरकारी स्कूल से की 12वीं पास

काजल कपूर ने दसवीं की पढ़ाई पट्टी के विजन पब्लिक स्कूल और जमा दो की पढ़ाई राजपुर के सरकारी स्कूल से की है। इसके बाद काजल ने शिमला बैली नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई की।

मिलिट्री ऑफिसर बनी काजल

अब काजल कपूर ने भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन परीक्षा में सफलता हासिल की है। छोटे से गांव की बेटी काजल इस परीक्षा को पास करके मिलिट्री ऑफिसर बन गई हैं। यह भी पढ़ें : मनाली ब्रीफकेस मामला: शादीशुदा प्रेमी ने उगला सच, बताया क्यों किया ऐसा काजल कपूर 2 जून, 2024 को कमांड अस्पताल कोलकता में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देंगी।

पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

काजल की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार से चला रहा था बाइक, परिवार ने खोया बेटा काजल के परिजनों का कहना कि काजल ने अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मेहनत के दम पर ही उसने आज इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख