#उपलब्धि

April 30, 2024

हिमाचल की टॉपर शव्या: 15 घंटे की पढ़ाई, अब CA बनने का है सपना

शेयर करें:

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बीते कल सोमवार को कक्षा जमा दो का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया गया। पिछले साल की तरह इस साल भी कक्षा +2 के आए नतीजों में बेटियों ने ही बाजी मारी है। सरकारी स्कूलों और निजी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

सरकारी स्कूल की शव्या ने किया टॉप

बता दें कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसूर की कॉमर्स संकाय की छात्रा शव्या ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। शव्या ने इस वार्षिक परीक्षा में कुल 500 अंक में से 490 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ विद्यालय का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है।

CA बनना चाहती है शव्या

98.00 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली शव्या आगे पढ़-लिख कर सीए बनना चाहती है। शव्या ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है।

15 घंटे करती थी पढ़ाई

शव्या ने बताया कि वह हर दिन 12 से 15 घंटे पढ़ाई करती थी। शव्या ने छात्रों को संदेश देते हुआ कहा कि हमें सत्र के शुरू होते ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए। यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी है 12वीं की टॉपर कामाक्षी, पिता चलाते हैं दुकान उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें अनुशासित होकर लगातार मेहनत जारी रखनी चाहिए। इससे ही हम अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता पा सकते हैं।

माता-पिता ने बेटी पर जताया गर्व

शव्या के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने आज उनका नाम रोशन कर दिया है। बेटी की इस उपलब्धि से वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि शव्या बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार है। हमें उम्मीद है कि हमारी बेटी आगे भी इसी तरह अपनी पढ़ाई को जारी रखेगी और एक दिन बड़ा मुकाम हासिल करेगी।

लड़कियों का रहा बोलबाला

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्राओं का बोलबाला रहा। टॉप 10 में स्थान हासिल करने वाली अधिकतर छात्राएं मध्यम वर्ग से संबंध रखती है। इन छात्राओं ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। प्रदेशभर में ओवरआल टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 41 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है। जिनमें से लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। सरकारी स्कूलों से दस और प्राइवेट स्कूलों से 31 विद्यार्थी शामिल हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख