राजनीति

#उपलब्धि

June 9, 2024

हिमाचल: किसान के बेटे ने पास की NDA परीक्षा, सेना में बनेगा अधिकारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal shimla farmer son hardik sharma passed nda exam 18 years age
शिमला। कहते हैं कि अगर दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो राहें अपने आप बनती चली जाती हैं। इस बात को शिमला जिला के जुग्गा के 18 वर्षीय हार्दिक शर्मा ने सही साबित कर दिखाया है। हार्दिक शर्मा ने अपने बचपन में देखे देश भक्ति की रक्षा के सपने को पूरा कर लिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा सुरिंद्र सेना में बना लेफ्टिनेंट, पहले तीन बार हुआ था असफल जुन्गा क्षेत्र के हार्दिक शर्मा ने एनडीए परीक्षा पास कर ली है। इस परीक्षा में हार्दिक ने 130वां रैंक हासिल किया था, जिसके चलते हार्दिक शर्मा का राष्ट्रीय सेना अकादमी में चयन हुआ है।

एनडीए परीक्षा में पाया 130वां रैंक

सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले हार्दिक की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उसके माता पिता बल्कि पूरे गांव मंे खुशी का माहौल है। बड़ी बात यह है कि हार्दिक शर्मा ने एनडीए परीक्षा के लिए किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली थी। यह भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट शिमोना पॉल: हिमाचल की एक और बेटी बनी सेना में अफसर हार्दिक ने बीते वर्ष सितंबर 2023 में एनडीए की परीक्षा दी थी। राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में हार्दिक का 130 वां रैंक आया है। सेना संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत उन्हें चयन पत्र प्राप्त हुआ है।

पिता किसान माता गृहिणी हैं

जुन्गा के ढलियाना में 2006 में जन्मे हार्दिक शर्मा के पिता सोहन लाल एक कृषक हैं, जबकि उनकी माता अनुपमा शर्मा गृहिणी हैं। यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा में रिया शर्मा ने किया पूरे हिमाचल में टॉप, बताया कैसे की तैयारी साधारण परिवार में जन्में इस होनहार बालक ने अपने माता पिता का सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा किया है। हार्दिक शर्मा ने बताया कि सेना में जाने का उनका बचपन से ही सपना था, जिसके लिए वह लगातार मेहनत करते रहे।

22 जून को सेना की ट्रेनिंग के लिए जाएंगे पुणे

हार्दिक ने अपनी 10वीं तक की शिक्षा स्टोक्स मेमोरियल पब्लिक स्कूल पुजारली से और 12वीं कक्षा डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला से हाल ही में उतीर्ण की है। हार्दिक शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। यह भी पढ़ें: भारतीय सेना में शामिल हुआ हिमाचल का बेटा, कुमाऊं रैजीमैंट में बना लेफ्टिनेंट हार्दिक ने कहा कि यदि दिल में कुछ करने की दृढ़इच्छा हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है। उन्होंने बताया कि वह आगामी 22 जून को खडकवासला पुणे में सेना की ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं ।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख