#उपलब्धि

December 18, 2024

हिमाचल : किसान के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, भारतीय सेना में बना पायलट

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का युवक भारतीय सेना की आर्मी एवीएशन में पायलट बना है। भारतीय सेना में पायलट पद पर तैनाती से जहां एक ओर पूरे जिले में खुशी की लहर है, वहीं, परिजनों को अपने लाल पर गर्व महसूस हो रहा है।

सुखविंदर सिंह सेना में बना पायलट

जानकारी के अनुसार, जिला ऊना के गांव देहलां के निवासी सुच्चा सिंह का बेटा सुखविंदर सिंह आर्मी एवीशन में पायलट पद पर तैनात हुआ है। सुखविंदर सिंह के घर बधाई देने के लिए आसपास के लोग लगातार आ रहे हैं। उनके इस महान कार्य को लेकर उनके परिवार में गर्व का संचार हो रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: ड्राइवर की बेटी का कमाल- नहीं आती थी इंग्लिश, अब जर्मनी में बजाएगी डंका

जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ा है सुखविंदर सिंह

सुखविंदर सिंह ने अपनी 12वीं की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला से की थी। इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स में एक साल की ट्रेनिंग प्राप्त की और भारतीय सैनिक अकादमी से 4 साल का कठिन प्रशिक्षण पूरा किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला डॉक्टर का लालच मरीज को ले डूबा- होगी अरेस्ट! प्रशिक्षण के दौरान उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट के पद से पासआउट कर दिया। इसके बाद उन्हें आर्मी एविएशन में पायलट के पद पर तैनात किया गया। बता दें कि ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस पद पर केवल चुनिंदा युवा ही चयनित होते हैं।

अपने दादा को दिया सफलता का श्रेय

सुखविंदर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सूबेदार बरियाम सिंह, माता कमलेश कौर और पिता सुच्चा सिंह को दिया। बता दें कि सुखविंदर सिंह के माता-पिता खेतीबाड़ी का काम करते है। मगर, उन्होंने हमेशा ही अपने बेटे को प्रोत्साहित किया और उसका मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें : विधानसभा विंटर सेशन- आज होगी सुक्खू सरकार की परीक्षा, विपक्ष का पहला ही सवाल OPS पर

पूरे परिवार को अपने बेटे पर हो रहा गर्व

इस उपलब्धि पर सुखविंदर सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व का पल है और उन्होंने इस सफलता के लिए कड़ी मेहनत की है। अब उनके चयन से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख