#उपलब्धि

September 17, 2024

हिमाचल: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने निजी खर्चे पर टॉपर्स को करवाई हवाई यात्रा

शेयर करें:

शिमला। गुरु का मार्गदर्शन शिष्यों को उज्ज्वल भविष्य की ओर लेकर जाता है। ऐसी ही मिसाल पेश की है जिला शिमला के ठियोग के अंतर्गत आते राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चियोग के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने। जो हर समय बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए नई-नई प्रतिस्पर्धाएं करवाते हैं और उसका परिणाम भी उन्हें मिलता है। हाल ही में कक्षा छठी से 12 वीं तक में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य संदीप शर्मा के निजी खर्च से मुफ्त हवाई, मेट्रो रेल्वे, वातानुकूलित रेल और वोल्वो बस सफर करवाया।

टॉपर बच्चों को करवाते हैं भ्रमण

प्रधानाचार्य बच्चों को चैलेंज देते हैं कि अगर वे वार्षिक परीक्षा में कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करेंगे तो वे उन्हें कहीं बाहर घुमाने लेकर जाएंगे। यह भी पढ़ें: हिमाचल : श्मशान घाट के पास पेड़ से लट*का मिला व्यक्ति, नहीं हो पाई पहचान छात्र और छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने की कोशिश में सफलता पाते हुए स्कूल के रिजल्ट में पाया गया कि ज्यादातर बच्चों के 90 फीसदी से ज्यादा अंक आ रहे हैं। वहीं, इस बार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राएं हैं ।

छात्राओं को दे चुकें है 1 लाख का इनाम

इस बार स्कूल की टॉपर बेटियों आरती, तेजस्वी, आस्था चंदेल और अंजलि कंवर को प्रधानाचार्य ने हवाई जहाज और रेल में सफर करवाया। प्रधानाचार्य का कहना है कि वह बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के लिए ऐसे चैलेंज देते रहते हैं। वहीं पिछली बार प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने यह भी ऐलान किया था कि हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की नगद राशि भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें: आप के जिले में रहते हैं कितने प्रवासी- एक क्लिक में देखें पूरा डाटा जिसका परिणाम यह रहा कि वर्ष 2020 में दो छात्राओं कुमारी सिमरन और कुमारी साक्षी को बोर्ड की मेरिट में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया और प्रधानाचार्य द्वारा इन छात्राओं को एक -एक लाख की राशि दी गई थी।

स्कूल में बनवा चुके हैं हॉल और कमरे

बता दें कि अपने निजी खर्चे पर संदीप शर्मा ने पहले भी छात्र-छात्राओं को क्लास में टॉप करने पर चंडीगढ़ भ्रमण अपनी गाड़ी द्वारा मुफ्त करवाया था। जिसके बाद एक बार फिर उनके द्वारा बच्चों को बाहर घुमाने ले जाया गया है। गौर रहे कि संदीप शर्मा ने वर्ष 2019 में अपने निजी खाते से चियोग स्कूल में चार कमरों व एक हॉल का निर्माण करवा कर शिक्षा विभाग को दान किया गया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख