मंडी। हिमाचल की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने प्रदेश और गांव का नाम रोशन कर रही हैं। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां हिमाचल की बेटियों ना पहुंच पाई हों। ऐसी ही हिमाचल की बेटी ने अपने सपनों को साकार करते हुए बड़ी उड़ान भरी है। प्रदेश के छोटे से गांव की यह बेटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। बेटी की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उसके माता पिता बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
कहां की रहने वाली पल्लवी
यह बेटी मंडी जिला के लडभड़ोल की रहने वाली पल्लवी है। पल्लवी भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बन गई है। पल्लवी लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोपड़ी के छोटे से गांव भैला की रहने वाली है। पल्लवी ने अपने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। पल्लवी ने कमीशन पास किया है। जिसका परिणाम आज यानी सोमवार को ही आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का ये ITBP जवान है स्वर सम्राट, देश सेवा के साथ बिखेर रहा सुरों के रंग
कब आया पल्लवी का परिणाम
बताया जा रहा है कि सोमवार को जैसे ही पल्लवी का परिणाम आया और इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो हर तरफ खुशी का माहौल बन गया। बेटी की इस उपलब्धि से मां इंद्रा देवी खुशी से झूम उठी। बता दें कि पल्लवी के पिता राम सिंह भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं और बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि उसकी मां इंद्रा देवी गृहिणी हैं। पल्लवी के दो भाई हैं जो ओटी तकनीशियन चंडीगढ़ में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास, NEET PG परीक्षा में हासिल किए 99.56 परसेंटाइल
क्या करते हैं पल्लवी के माता पिता
नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी पल्लवी ने बताया कि अकसर पिता को सेना की वर्दी में देख कर ही उसका भी मन भारतीय सेना में जाने का होता था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उसने नर्सिंग की और कमीशन पास करने के लिए तैयारी शुरू कर दी। आज उसकी वर्षों की मेहनत सफल हो गई है। वहीं उसकी मां इंद्रा ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि से वह काफी उत्साहित है। बेटी ने भारतीय सेना में शामिल होकर अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें: आसमान में ऊंची उड़ान भरेगा हिमाचल का नितीश, इंदौर में होगी ट्रेनिंग
पल्लवी की युवाओं से अपील
वहीं पल्लवी ने प्रदेश के युवाआंे से भी अपील की है कि अपना एक लक्ष्य बना कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। पल्लवी ने प्रदेश के युवाओं से नशे से दूर रहने की भी अपील की है।