जयसिंहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल के कांगड़ा जिला का एक बेटा भारतीय वायुसेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। युवक सुशांत जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अप्पर लंबागांव के जगनी गांव का रहने वाला है। सुशांत हैदराबाद स्थित सेना के ट्रेनिंग सेंटर में एक साल के कड़े प्रशिक्षण के बाद बीते कल शनिवार को पास आउट हुए। पासिंग आऊट समारोह में के ऐतहासिक पलों को सुशांत के माता पिता ने भी अपनी आंखों से कैद किया।
पुलिस की नौकरी के साथ जारी रखी पढ़ाई
साधारण परिवार से सबंध रखने वाले सुशांत का चयन पुलिस विभाग में भी हुआ था। जहां उन्होंने लगभग एक साल तक नौकरी की। लेकिन सुशांत का सपना सेना में जाने का था। जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने पढ़ाई को जारी रखा और अब वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 21 साल का राजवंश भारतीय वायुसेना में बना फ्लाइंग ऑफिसर
फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनकर सुशांत ने ना सिर्फ अपने माता पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। सुशांत के इस चयन से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्ररेणा मिलेगी।
बचपन से देखा था भारतीय सेना में जाने का सपना
सुशांत के माता पिता के अनुसार उनका बेटा बचपन से भी भारतीय सेना में जाने का सपना देखता था। जिसके लिए उसने कड़ी मेहनत भी की। सुशांत की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा डीएवी स्कूल आलमपुर से पूरी की है। इसके बाद सुशांत ने राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां से बीटेक की डिग्री हासिल की।
एक साल की पुलिस विभाग में नौकरी
सुशांत जब इंजीनियरिंग कर रहे थे उस दौरान भी वह भारतीय सेना में जाने का सपना देख रहे थे और उसकी तैयारी में जुटे हुए थे। इसी बीच उनका चयन हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट, कमीशन अधिकारी के लिए हुआ चयन
यहां करीब एक साल तक नौकरी के साथ साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखा। जिसके बाद सुशांत ने सेना में जाने के लिए परीक्षा को पास किया और अब वह एक साल की ट्रेनिंग के बाद फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गए हैं।