#उपलब्धि

May 16, 2024

हिमाचल: उपराष्ट्रपति से मिला था मेडल, अब सेना में लेफ्टिनेंट बनी अंजली

शेयर करें:

कांगड़ा। देवभूमि हिमाचल को वीरभूमि भी कहा जाता है। हिमाचल के युवाओं का भारतीय सेना में नौकरी करने को लेकर एक अलग ही रुझान रहता है। अब तो प्रदेश के बेटे ही नहीं अपितु बेटियां भी सेना में अपनी भागीदारी दर्ज करवा कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में खबर आई है कि कांगडा जिला के बैजनाथ क्षेत्र की एक लड़की ने भारतीय सेना में नियुक्ति पाकर पुरे क्षेत्र में नाम रोशन कर दिया है।

उपराष्ट्रपति के हाथों मिला था सिल्वर मेडल

जिला कांगड़ा के बैजनाथ के मझेरना गांव की बेटी अंजली भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। अंजली आईएनएचएस मुंबई कोलाबा में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं देंगी। यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी शाशिका बनी लेफ्टिनेंट, स्कूल कार्यकर्मों में बनती थी सैनिक बता दें कि अंजलि की पढ़ाई दिल्ली में हुई है। अंजली ने दिल्ली के होली फैमिली कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई की और इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अंजली को उपराष्ट्रपति ने सिल्वर मेडल से सम्मानित किया था।

माता पिता को दिया श्रेय

प्राप्त सूचना के अनुसार, अंजली ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व अपने अध्यापकों को दिया है। अंजली ने कहा कि उनका बचपन से ही सपना था कि वह भारतीय सेना में सेवाएं दे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट बनी काजल, मां-बाप की है इकलौती बेटी

उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर अपने सपने को साकार कर लिया है। ऐसे में अब अंजली 2 जून, 2024 को मुंबई में अपनी तैनाती देंगी। अंजली के पिता राकेश निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।

पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

बेटी की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उसके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंजली के परिजनों का कहना कि अंजली बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थी। उसका सपना था कि वह सेना में जाए। अपने सपने को पूरा करने के लिए उसने कड़ी मेहनत की और आज इतनी बड़ी सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें: हिमाचल के मनोज बने टीम इंडिया के कोच: पत्नी भी हैं नेशनल खिलाड़ी

प्रदेश की बेटियां बनीं लेफ्टिनेंट

बता दें कि रितिका के अलावा जिला सोलन के बाड़ीधार क्षेत्र की तनुजयाए बिलासपुर के निचली भटेड़ गांव की रहने वाली विभूति ठाकुर और जिला हमीरपुर के जीहण गांव की शिवानी जसवाल भी सैन्य नर्सिंग सेवा की परीक्षा उतीर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख