#उपलब्धि

August 30, 2026

हिमाचल की डॉ. अंबिका का कमाल- प्रेग्नेंसी की बीमारी पर किया रिसर्च, विदेश में मिला बड़ा सम्मान

CM सुक्खू ने दी डॉक्टर अंबिका को बधाई

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

हमीरपुर। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली गंभीर बीमारी प्रीक्लेम्पसिया पर रिसर्च करने वाली हिमाचल प्रदेश की डॉक्टर अंबिका शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दक्षिण कोरिया की कोरियन डायबिटीज एसोसिएशन ने उनके रिसर्च कार्य के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ट्रैवल अवार्ड से सम्मानित किया है।

CM सुक्खू ने दी डॉक्टर अंबिका को बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डॉ. अंबिका शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रीक्लेम्पसिया जैसी गंभीर बीमारी पर डॉ. अंबिका का शोध बेहद सराहनीय है। यह पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता प्रदेश के दूसरे युवाओं को भी रिसर्च और नए काम करने के लिए प्रेरित करेगी।

 

यह भी पढ़ें : नेपाल तबाही में हिमाचल का इंजीनियर लापता: भाई तलाश में काठमांडू पहुंचा, CM ने परिवार से की बात

क्या होता है प्रीक्लेम्पसिया?

प्रीक्लेम्पसिया गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक गंभीर समस्या है। आमतौर पर यह गर्भावस्था के 20वें सप्ताह के बाद सामने आ सकती है। इसमें महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और इसका असर शरीर के दूसरे अंगों, खासकर किडनी पर भी पड़ सकता है। अगर समय रहते इसकी पहचान और इलाज न हो तो मां और बच्चे दोनों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए प्रीक्लेम्पसिया की समय पर पहचान और सही इलाज बहुत जरूरी है।

इसी बीमारी को बनाया रिसर्च का विषय

हमीरपुर की रहने वाली डॉ. अंबिका शर्मा ने मां और बच्चे की सेहत से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को अपनी रिसर्च का हिस्सा बनाया। उन्होंने प्रीक्लेम्पसिया जैसी गंभीर समस्या पर अध्ययन किया। उनके इस शोध को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मंच पर पेश करने का मौका मिला। अब उनके काम को देखते हुए दक्षिण कोरिया की कोरियन डायबिटीज एसोसिएशन ने उन्हें ट्रैवल अवार्ड से सम्मानित किया है।

 

यह भी पढ़ें : आउटसोर्स कर्मियों के आएंगे अच्छे दिन! CM सुक्खू लाने जा रहे ठोस नीति, लॉटरी को बताया भाग्य

पहले भी विदेशों में पेश कर चुकी हैं रिसर्च

डॉ. अंबिका शर्मा के शोध को इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। भारत सरकार की ओर से उन्हें दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल ग्रांट भी मिल चुके हैं। इनकी मदद से उन्होंने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित ESCMID Global और ऑस्ट्रिया के वियना में हुए अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में अपना शोध प्रस्तुत किया।

दक्षिण कोरिया का अवार्ड बड़ी उपलब्धि

दक्षिण कोरिया में मिला ट्रैवल अवार्ड डॉ. अंबिका की रिसर्च यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि उनका शोध मां और बच्चे की सेहत से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर है। उनके काम से गर्भावस्था के दौरान होने वाली इस गंभीर समस्या को बेहतर तरीके से समझने और समय पर पहचानने में मदद मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार फिर लेने जा रही 700 करोड़ का लोन, 1.10 लाख करोड़ के पास पहुंचा कर्ज का पहाड़

हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मंचों पर हिमाचल के युवाओं की उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं। डॉ. अंबिका शर्मा की सफलता से हिमाचल की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के दूसरे युवाओं को भी रिसर्च और नई तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख