#उपलब्धि

January 31, 2025

हिमाचल: दो शिक्षकों को मिलेगा डॉ APJ अब्दुल कलाम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

चंबा जिला के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

शेयर करें:

Chamba Teacher

चंबा। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनके नवाचारी कार्यों को देखते हुए मिलेगा। दोनों ही शिक्षक चंबा जिला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस सम्मान के लिए दोनों शिक्षकों के चयन से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।

चंबा जिला के दो शिक्षकों का हुआ चयन

दरअसल शिक्षा सागर संस्था के तत्वाधान में राष्ट्रीय नवाचारी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे देश के नवाचारी शिक्षकों को पुरस्कृत किया जा रहा है। जिसमें चंबा जिला के भी दो शिक्षकों का इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। यह दोनों शिक्षक युद्धवीर टंडन और सुरेंद्र शर्मा हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त के घर रात को रहने आया था युवक, अगली सुबह खाई में मिली देह

चंबा जिला के अलग अलग स्कूलों में दे रहे सेवाएं

शिक्षक युद्धवीर टंडन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौड़ा शिक्षा खंड सुंडला में बतौर कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं शिक्षक सुरेंद्र शर्मा जनजातीय क्षेत्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलाल शिक्षा खंड पांगी में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय सम्मान के लिए इन शिक्षकों का चयन संस्था ने अध्यापकों के नवाचारी कार्यों को देखते हुए किया है। इन शिक्षकांे को यह पुरस्कार 2 फरवरी को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित राजगढ़ में प्रदान किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बारात में गए युवक को टिप्पर ने रौंदा, पीछे छोड़ गया दो छोटी बेटियां

 

बता दें कि इससे पहले अभी हाल ही में 26 जनवरी को भी कई प्रदेश के कई लोगों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसमें कई पुलिस अधिकारी और होमगार्ड का जवान भी शामिल है। जिस होमगार्ड जवान को यह सम्मान मिला है वह  दिनेश कुमार है। दिनेश कुमार होमगार्ड में बतौर कंपनी कमांडर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें 26 जनवरी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख