#उपलब्धि

September 1, 2024

हिमाचल का बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट कर्नल, पिता करते हैं दुकानदारी

शेयर करें:

मंडी। कहते है जब हौसला भर दिया ऊंची उड़ान का फिर फिजूल है देखना कद आसमान का। यह पंक्तियां चरितार्थ करते हैं मंडी जिला के अनुराग गुप्ता। जिन्होंने हौसले की ऊंची उड़ान भर कर सिद्ध कर दिया है कि सपना अगर मेहनत के दम पर देखा गया हो तो वह पूरा होकर ही रहता है। प्रदेश के मंडी जिला स्थित धर्मपुर के अनुराग गुप्ता ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्राप्त किया है।

सरकारी स्कूल से की पढ़ाई

अनुराग के लिए यह सफर इतना भी आसान ना था। इस पद तक पहुंचने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में हुई। स्कूल की पढ़ाई खत्म कर उन्होंने स्थानीय कॉलेज में ही दाखिला ले लिया।
यह भी पढ़ें: कर्मचारियों को वेतन 5 और पेंशन 10 तारीख को देने की तैयारी में सुक्खू सरकार !

बीच में छोड़नी पड़ी पढ़ाई

अनुराग ने उच्च शिक्षा के लिए सरकाघाट कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। लेकिन अनुराग ने हार नहीं मानी। अपने हौसलों के दम पर उन्होंने आगे बढ़ने का निश्चय किया। जिसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी की।

1996 में हुए सेना में भर्ती

इसके बाद 1996 में वह भारतीय सेना में भर्ती हुए। सिपाही के रैंक पर भर्ती हुए अनुराग ने आगे बढ़ने का सपना देखा। 17 साल तक वह सिपाही के तौर पर सेना में अपनी सेवाएं देते रहें और आज उनके जीवन में वे दिन आ ही गया जिसका वे सपना देखते थे। यह भी पढ़ें: कल 1 सितंबर से होंगे यह बदलाव, आप भी हो जाएं तैयार; बढ़ सकते हैं इनके दाम

ऐसे बने लेफ्टिनेंट कर्नल

अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अनुराग ने सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट का कमीशन पास किया और आज वे सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट बने। इसके बाद धीरे-धीरे पदोन्नति प्राप्त करते हुए अब लेफ्टिनेंट कर्नल बने।

पिता करते हैं दुकानदारी

अनुराग गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। वहीं इस सफलता से पूरा परिवार गदगद है। बता दें कि अनुराग के पिता कर्मचंद गुप्ता दुकानदारी करते हैं और माता सरिता गुप्ता गृहिणी हैं। वही, अनुराग की पत्नी मिलिट्री स्कूल में शिक्षिका हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख