मंडी। हिमाचल प्रतिभा से भरे हुए युवाओं का प्रदेश है। यहां केवल लड़के ही नहीं बल्कि, लड़कियां भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। चाहे सेना हो या मेडिकल की फील्ड, लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं।
इस कड़ी में अब मंडी की एक और बेटी का नाम जुड़ गया है। मंडी की बेटी श्रिया शर्मा का स्कॉलरशिप के तहत अमेरिका में MD के लिए चयन हुआ है।
अमेरिका में चिकित्सकीय सेवाएं देंगी श्रिया
जानकारी के अनुसार जिला मंडी के तहत आते सुंदरनगर के पुराना बाजार क्षेत्र की निवासी डॉक्टर श्रिया शर्मा, MD की पढ़ाई के साथ-सथ जून महीने से अमेरिका के उच्च स्तरीय अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन में अपनी सेवाएं देंगी।
यह भी पढ़ेें: NIT हमीरपुर का छात्र लेंटर से गिरा, दोस्त अस्पताल ले गए मगर…
श्रिया की प्रारंभिक शिक्षा सुंदरनगर के एंजल स्कूल से हुई है। जिसके बाद MBBS की शिक्षा पूरी करने के बाद अब अमेरिका में MD की पढ़ाई के लिए श्रिया का चयन हुआ है।
दिवंगत भाई का सपना किया पूरा
डॉक्टर श्रिया के परिजनों ने बताया कि श्रिया का एक भाई था, जो अब इस दुनिया में नहीं है। श्रिया के भाई का एक दुर्घटना में देहांत हो गया है। स्कॉलरशिप लेकर मेडिकल की पढाई के लिए अपनी बहन को अमेरिका भेजना उसका सबसे बड़ा सपना था।
यह भी पढ़ेें: हिमाचल के होमगार्ड जवान का दुखद निधन: फौरी राहत में मिले सिर्फ 5 हजार
भाई की मौत के बाद श्रिया ने कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की। अमेरिका में MD की सीट पक्की होने से श्रिया ने अपने दिवंगत भाई का सपना पूरा किया है।
परिजनों में ख़ुशी का माहौल
श्रिया के पिता अनिल शर्मा तथा माता रश्मि शर्मा अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। श्रिया के परिजनों के साथ-साथ पूरा क्षेत्र ख़ुशी मना रहा है।
सभी इस बात से खुश हैं कि, उनके क्षेत्र की लड़की अमेरिका में पढ़ाई के साथ-साथ अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देगी। श्रिया ने अपनी इस उपलब्धि से प्रदेश सहित देश का नाम भी रोशन किया है।