#उपलब्धि
July 12, 2026
हिमाचल की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, भारतीय वायु सेना में डॉक्टर बनी शरण्या डोगरा
मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और सेना जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी प्रदेश की बेटियां लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं। इसी कड़ी में हमीरपुर जिले के सुजानपुर की रहने वाली शरण्या डोगरा ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उनका चयन भारतीय वायु सेना (IAF) में डॉक्टर के पद पर हुआ है। शरण्या की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है।
शरण्या की इस सफलता पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शरण्या ने अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शरण्या डोगरा की सफलता हिमाचल की बेटियों के लिए एक मिसाल है। उनकी यह उपलब्धि दूसरे युवाओं को भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनिया में नई पहचान बना रहे हैं।
जिला हमीरपुर के सुजानपुर की शरण्या डोगरा जी को भारतीय वायु सेना (IAF) में डॉक्टर के पद पर नियुक्ति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 12, 2026
शरण्या जी ने समूचे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
आपके उज्ज्वल, सफल एवं… pic.twitter.com/bpDuCtGN5s
भारतीय वायु सेना में डॉक्टर के रूप में नियुक्ति मिलने के बाद शरण्या डोगरा को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। हमीरपुर सहित प्रदेश के कई लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि शरण्या ने अपने परिवार, जिले और पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है।