#उपलब्धि

May 7, 2024

10वीं में रिधिमा ने किया पूरे हिमाचल में टॉप, 6 विषयों में 100/100 अंक

शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में आज स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित किया। इस परीक्षा परिणाम में छात्राओं का बोलबाला रहा। मेरिट में दस स्थानों में कुल 92 विद्यार्थियों ने टॉप किया है। जिसमें से 71 छात्राएं हैं। टॉप करने वाली अधिकतर छात्राएं मध्यम वर्ग से संबंध रखती है। इन छात्राओं ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

पूरे हिमाचल में किया टॉप

रिधिमा शर्मा ने 99.86 फीसदी अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। हमीरपुर जिला के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल नादौन की छात्रा रिधिमा शर्मा ने परीक्षा में 700 में से 699 अंक हासिल किए हैं। बड़ी बात यह है कि रिधिमा शर्मा ने छह विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। सरकारी स्कूल की छात्रा का प्रदेश भर में प्रथम स्थाम हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

बताया सफलता का मूलमंत्र

रिधिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। रिधिमा ने बताया कि उसने इस बोर्ड की परीक्षा के लिए कोई अलग से तैयारी नहीं की थी। बस एक रूटीन बनाई थी, जिस पर अमल करते हुए आज उसने यह मुकाम हासिल किया है।

बनना चाहती है डॉक्टर

नादौन विधानसभा क्षेत्र के कलूर गांव की रहने वाली रिधिमा शर्मा भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। रिधिमा शर्मा ने 11वीं कक्षा में मेडिकल संकाय में एडमिशन ली है।

रिधिमा शर्मा का रिपोर्ट कार्ड

रिधिमा ने 700 में से 699 अंक प्राप्त किए हैं। उनके मार्क शीट में सिर्फ एक ही सब्जेक्ट ऐसा है जिसमें उन्हें पूरे नंबर नहीं मिल पाए। बाकी के 6 सबजेक्ट में उन्हें 100 फीसदी अंक मिले हैं। हिंदी 100 में से 100 गणित 100 में से 100 सामाजिक विज्ञान 100 में से 100 कला 100 में से 100 साइंस 100 में से 100 संस्कृत 100 में से 100 इंग्लिश 100 में से 99 यह भी पढ़ें: HP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आउट: ऐसे करें चेक- जानें प्रक्रिया

माता-पिता ने बेटी पर जताया गर्व

रिधिमा के माता-पिता बेटी की इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि रिधिमा बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी आगे भी इसी तरह अपनी पढ़ाई को जारी रखेगी और एक दिन बड़ा मुकाम हासिल करेगी। बेटी की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उसके माता पिता बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

कुल 92 विद्यार्थियों ने किया टॉप

बता दें कि इस साल कुल 67988 छात्र परीक्षा पास करने में सफल हुए हैं। जिसमें से टॉप टेन मेरिट सूचि में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। टॉपर्स में 22 सराकरी और 70 निजी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख