#उपलब्धि

March 12, 2025

हिमाचल : फौजी परिवार की तीसरी पीढ़ी ने बढ़ाया मान, लेफ्टिनेंट बन घर लौटा बेटा

गांव में मनाया गया जश्न- बेटे की सफलता पर परिवार गदगद

शेयर करें:

gaurav thakur

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित गोहर उपमंडल की चैलचौक पंचायत के काथला गांव के गौरव ठाकुर की भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति हुई है। घर लौटन पर परिवार और रिश्तेदारों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

गौरव का भव्य स्वागत और परिवार का समर्थन

गौरव जब पहली बार अपने पैतृक गांव लौटे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। परिजनों, दोस्तों और गांववासियों ने उन्हें फूलमालाओं से स्वागत किया और आतिशबाजी से उनकी खुशी का इज़हार किया। बताते चले कि गौरव का यह सफर न केवल उनके परिवार के लिए एक गर्व का क्षण है, बल्कि पूरी युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लेफ्टिनेंट बना बेटा, परिवार हुआ गदगद- गांववालों को दी शानदार दावत

आर्मी स्कूल से पढ़ें है गौरव

गौरव ठाकुर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल नाहन से प्राप्त की है। वहीं, दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल बेंगलुरु में पूरी की। इसके बाद, उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पंजाब से की। 

पिता भी सेना में दे चुके हैं सेवाएं

गौरव के पिता, भवानी सिंह ने भी सेना की पैराशूट रेजिमेंट की पैराशूट एसएफ बटालियन में 20 वर्षों तक सेवा दी और अब पंजाब पुलिस में एएसआई (ASI) के पद पर कार्यरत हैं, का प्रभाव गौरव की जीवन दिशा में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनका अपने आप ही चलता है रथ, अघोरी रूप में होती है पूजा

दादा भी रह चुके ITBP में इंस्पेक्टर

गौरव ने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना सीडीएस परीक्षा पास करके पूरा किया। 8 मार्च को उनकी ट्रेनिंग पूरी हुई और वे पासआउट हुए। 11 मार्च को जब वे अपने गांव लौटे, तो उनके स्वागत में पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल था। गौरव के दादा, अमर सिंह ठाकुर आईटीबीपी से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख