शिमला। केंद्र सरकार ने बहादुरी सम्मान की घोषणा कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहादुरों को वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय पदकों की घोषणा कर दी है। यह पदक पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा व सुधार सेवाओं के लिए दिए जाएंगे। इसके लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन के 8 अधिकारियों व जवानों को चुना गया है।
हिमाचल प्रदेश से इन्हें मिलेगा सम्मान
- हिमाचल पुलिस की सहायिका उपनिरीक्षक रंजना शर्मा
- हिमाचल पुलिस के सहायक महानिरीक्षक संदीप धवल
- हिमाचल पुलिस के उपनिरीक्षक हेम प्रकाश
- हिमाचल पुलिस के इंस्पेक्टर नाग देव
- होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के लिए वरिष्ठ प्लाटून कमांडर जय कुमार
- अग्निशमन सेवा के लिए स्टेशन फायर ऑफिसर मनसा राम
- स्टेशन फायर ऑफिसर राजिंद्र कुमार
- सब फायर ऑफिसर अशोक कुमार
यह भी पढ़ें: हिमाचल के बैंक में हुआ करोड़ों का घोटाला, लोगों के FD वाले पैसे खा गया असिस्टेंट मैनेजर
क्यों दिया जाता है राष्ट्रपति पदक?
आपको बता दें कि पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को हर साल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान लोगों की सुरक्षा करने और देश की सेवा के लिए सराहनीय काम करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाता है। राष्ट्रपति पुलिस पदक जानमाल की रक्षा, अपराध निवारण या अपराधियों को पकड़ने के लिए विशिष्ट शौर्य दर्शाने पर दिया जाता है।
किसे मिलता है राष्ट्रपति पदक?
हमारे देश में भारत रत्न, परम वीर चक्र, शौर्य चक्र, अशोक चक्र और पद्म सम्मान प्रमुख राष्ट्रीय पदक हैं। पद और सेवा की अवधि पर विचार किए बिना, देश के सभी वीर जवान इस पुरस्कार के योग्य होते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में महिला ने एक साथ जन्मे 3 बच्चे, जाने कैसे होता है जुड़वा बच्चों का जन्म
कितनी बार मिलता है यह पदक?
यह पदक साल में दो बार दिए जाते हैं- गणतंत्र दिवस और स्वतंत्र दिवसर पर। हर बार अलग-अलग कर्मियों को इस मेडल के लिए चुना जाता है। कुछ पुरस्कार सिर्फ सैनिकों को दिए जाते हैं, जबकि कुछ पुरस्कार पुलिस, जेलकर्मी और आम नागरिकों को मिलते हैं।
कितने लोगों को मिलेगा वीरता पुरस्कार?
इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल 1037 पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नगारिक सुरक्षा एवं सुधार के लिए कर्मियों को वीरता और सेवा पदक दिए जाएंगे। जिसमें पुलिस सेवा को 208, अग्निशमन सेवा को 4, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा को 1 मेडल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अभी 6 दिन बिगड़ेगा मौसम: फ्लैश फ्लड की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
बहादुरी के लिए नवाजे गए अफसर
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 4 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक दिया था। जिसके तहत ASI मुकेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया।
सराहनीय सेवाओं के लिए IG पुलिस क्राइम सुमेधा द्विवेदी, CID इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, PTC डरोह में तैनात विनोद कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल राम कृष्ण को पुलिस पदक और सब फायर ऑफिसर भगत राम ठाकुर की भी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए पदक के लिए चुना गया।