#उपलब्धि

April 22, 2025

हिमाचल: ITI छात्र शुभम की चमकी किस्मत- MY-11 Circle में जीते 1 करोड़, परिवार को नहीं हो रहा विश्वास

पापा की दुकानदारी से जुटाए पैसों से लगाई थी टीम

शेयर करें:

MY11CircleChampion

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के मसल गांव से एक बड़ी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां रहने वाले शुभम ने फैंटेसी क्रिकेट ऐप MY-11 Circle पर एक करोड़ रुपये और एक SUV कार जीतकर अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया है। शुभम ने बताया कि उन्हें इस जीत पर खुद भी यकीन नहीं हो रहा था और पूरी रात नींद नहीं आई।

2021 से फैंटेसी लीग से जुड़े शुभम

शुभम पिछले कई सालों से फैंटेसी लीग में टीम लगाते आ रहे हैं। उन्होंने 2021 में Dream-11 से शुरुआत की थी लेकिन इस बार उन्होंने MY-11 Circle पर टीम लगाई थी। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान उन्होंने टीम बनाई थी, जो सबसे ऊपर रही।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला

परिवार के साथ बनाई टीम, पापा के पैसे लगाए थे

शुभम ने बताया कि उन्होंने यह टीम अकेले नहीं, बल्कि अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर बनाई थी। वो इस वक्त ITI की पढ़ाई कर रहे हैं और फैंटेसी क्रिकेट को शौक के तौर पर खेलते हैं। इस बार उन्होंने टीम लगाने के लिए जो पैसे लगाए थे, वो पापा से लिए थे। शुभम के पिता दुकानदारी का काम करते हैं।

पिता बोले: परमात्मा का शुक्र है

जब शुभम के पिता को बेटे की इस जीत का पता चला, तो उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा, "कभी नहीं सोचा था कि हमारे घर में इतना पैसा आएगा। ये सब परमात्मा की कृपा है।"

 

यह भी पढ़ें :  धर्मशाला में IPL: सबसे सस्ते टिकट आधे घंटे में बिके, अब 3 हजार का मिलेगा- यहां जानें कैसे खरीदें

पैसे का होगा सही इस्तेमाल

शुभम ने बताया कि अब वो इन पैसों को सही तरीके से इन्वेस्ट करना चाहते हैं ताकि भविष्य सुरक्षित रहे। उनके परिवार में तीन बहनें भी हैं और शुभम चाहता है कि इस पैसे से सभी का जीवन बेहतर हो।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख