#उपलब्धि

September 17, 2024

हिमाचल की दीक्षा बनी लेफ्टिनेंट, बताया सफलता का मूल मंत्र

शेयर करें:

हमीरपुर। यह लाइनें आप सब ने सुनी होंगी कि रास्ता सोचते रहने से किधर बनता है,सर में सौदा हो तो दीवार में दर बनता है। इसी बात को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला की बेटी दीक्षा ने। दीक्षा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। दीक्षा की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उसके घर में बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

लेफ्टिनेंट बनी दीक्षा

दीक्षा हमीरपुर के नादौन की रहने वाली हैं। दीक्षा ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा पास करके प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। दीक्षा भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं देगी। यह भी पढ़ें: हिमाचल : झाड़ियों में पड़ी मिली महिला, कौन है, कहां से आई- कुछ नहीं चला पता

इंजीनियरिंग की स्टूडेंट रह चुकी हैं दीक्षा

दीक्षा ने अपनी स्कूली शिक्षा T.R.D.A.V. पब्लिक स्कूल कांगू से उत्तीर्ण की है। इसके बाद दीक्षा ने नेरचौक स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

हासिल किया जा सकता है कोई भी मुकाम

दीक्षा शर्मा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। दीक्षा का कहना है कि अपना एक उद्देश्य लेकर पढ़ाई की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: प्रियंका के बाद सोनिया गांधी भी पहुंची हिमाचल, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

दिन-रात की कड़ी मेहनत

दीक्षा के परिजन बेटी की इस सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि दीक्षा हमेशा से ही राष्ट्र सेवा का सपना देखती थी। दीक्षा ने उस लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है।

अन्य बेटियों को भी मिलेगी प्रेरणा

दीक्षा शर्मा के चयन से परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। गांव के बुद्धिजीवियों का कहना है कि अगर गांव की एक बेटी कोई बड़ा मुकाम हासिल करती है तो उसे देख कर गांव की अन्य लड़कियों को भी हौंसला मिलता है और वह भी आगे बढ़ने का प्रयास करती हैं। दीक्षा शर्मा की वजह से ही गांव की कई अन्य बेटियों के दिल में भी भारतीय सेना में जाने का जज्बा उमड़ने लगेगा। उल्लेखनीय है कि पहाड़ी राज्य हिमाचल की बेटियों के सीने में भी पहाड़ जैसा ही जज्बा होता है। किसी लक्ष्य को साधने का जब यह पहाड़ी बेटियां सोच लेती हैं तो फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखती। हिमाचल की कई ऐसी बेटियां हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी सफलता के झंडे गाढ़े हैं। प्रदेश की सैंकड़ों बेटियां आज हर क्षेत्र में बड़े पदों पर विराजमान हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख